Monday, 13 January 2020

लोहड़ी

खुशियाँ का त्यौहार है लोहड़ी
शिशुओं का संस्कार है लोहड़ी
गुड़ तिल लडडू बांट रहे सब 
हैं हर्षित मन उल्लास है लोहड़ी 

मध्य में अग्नि करके प्रज्ज्वलित  
गीत खुशी के गाते हैं सब 
गिद्दा टप्पा के लटके झटक़ो संग 
थोड़ा सा भंगड़ा पाते हैं सब! !  



-प्रदीप देवीशरण भट्ट -  13:01:2020