Thursday, 18 June 2026

" ये उधार का चश्मा है बाबू"


रिपोर्ताज 

         " ये उधार का चश्मा हैबाबू " 

"आज का सृजन कल का परिवर्तन" 

         मुबलिया की घंटी लगातार बजे जा रही थी हमने बंद आँखो से ही टटोलकर कवर हटाया और अंदाजे से dismiss पर ये सोचकर रगड़ लगाई कि ये 6.03 या 7.02 का ⏰ है लेकिन जब कुच्छो न हुआ तो अपने दीदे 👀 खोलकर देखा उधर से मुकद्दम मियां के मिमीयाने की आवाज़ आई हमने जोर की डपट लगाई जे क्या मियां सुबह 4.45 पर कौन डिस्टर्ब करता है। उधर से हैरत भरी आवाज अरे पण्डित जी घड़ी उल्टा देख रहे हो का अबे घड़ी पौने पांच नहीं 9.25 बजा रही है। हमने घटपट आँखे रगड़ी ये तो वास्तव में 9.25 ही हुए थे और AC भी रात दस बजे से चल चल कर हॉफ रहा था सो पहली फुर्सत में उसे बंद किया फिर मुकद्दम से मुखातिब हुए। बोलो फोन क्यूं किया। मुकद्दम आराम से बोला शिमला से कब लौटे बे हमने कहा कल दोपहर साढ़े तीन बजे। नहाए धोए खाया और एक घंटा सोए फिर दस बजे तक न्यूज़ देखी AC ऑन किया फिर सो गए  मुकद्दम बिफरते हुए बोला शिमला कविता पढ़ने गए थे या फिर पहाड़ सरकाने, कित्ता सोओगे बे लगता है तुम्हारी जवानी वापिस आ रही है वरना बुढ़ापे की तरफ़ सरकता ये शरीर कब इतनी नींद मांगता है।😴😴😴। कुछ देर की खामोशी के बाद फिर आवाज़ आई अबे रिपोर्ताज नहीं लिखना है क्या हमने झल्लाते हुए कहा अबे सुनो बे परसों तक लिखेंगे पढ़ लेना उधर से घड़घड़ाते बादलों ☁️ ☁️ ☁️ के फटने जैसी आवाज़ आई। चुपचाप उठो फ्रेश🤠 हो जाओ खाओ और लिखने बैठ जाओ बे ज़्यादा नवाबी नखरे मति दिखाओ वरना आगे के शब्द मुकद्दम मियां ने अपने हलक में ही अटका लिए। बड़ी मुश्किल से कल तक की मोहलत दी है पहलवान ने सो भैय्या लिखना तो पड़ेगा एक ही तो बंदा है 😎😎😎😎 जिसे हमारे रिपोर्ताज अच्छे लगते हैं। ऐन्नू नाराज़ करना चंगी बात नई है जी।


         आपने एक कहावत तो सुनी होगी न "काणी के ब्याह को सौ जोक्खो" यानि गाँव में एक लड़की है जो समदर्शी😊 है यानि सबको समान रूप से देखती है🫥 क्यूं कि उसकी केवल एक आँख में 👀 रोशनी है। माँ बाप गाँव वाले सारे परेशान कि भैय्या छोरी का ब्याह कैसे होगा। जब जब भी ब्याह का प्रयास हुआ कोई न कोई कमी सामने आ जाती और ऐसे हुआ इस कहावत का जन्म🤠। हमारे समाज में बुजुर्गों के अनुभवों पर आधारित न जाने कितनी ही कहावतें हवा में तैर रही हैं। हम सभी इन कहावतों से समय समय पर दो चार होते रहते हैं।जब भी कुछ अनोखा या दिलचस्प हुआ कोई न कोई अनुभवी बुजुर्ग के मुखारबिंद से एक कहावत टपक पड़ती है 😛 नाराज़ मत हो भाई टपक की जगह हाज़िर अब तो ठीक है😜। 

         अब ज़रा बात हो जाए साहित्य सृजन कुटुम्ब की। यूँ तो ये संस्था 2021 से ही लगातार समाज और साहित्य के क्षेत्र में शानदार कार्य कर रही है तो जब संस्था अच्छा कार्य कर रही है तो चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार के अन्तर्गत रजिस्टर्ड करा दिया गया। फिर 28 मई-2025 को संगम के तट (प्रयागराज) पर बड़े धूम धाम से पहला उत्सव शब्दांजलि सम्पन्न हुआ। इस बार भी 28 मई को ही देवभूमि शिमला में कार्यक्रम होना तय हुआ लेकिन लेकिन लेकिन भाई साहब 7 मई को सूचना प्राप्त हुई कि हिमाचल में उन्हीं दिनों में पंचायत चुनाव है । सो फाइनली शिमला कार्यक्रम के संयोजक पवन शर्मा जी से डिस्कस के बाद कार्यक्रम की तिथि 14 जून होना तय हुई और मॉल रोड स्थित रोटरी क्लब फ़ाइनल। मैंने हैदराबाद के एक कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहा था कि कभी भी कहानी से बड़ा किरदार नहीं हो सकता अन्यथा कहानी मर जाती है (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) उसी हिसाब से संस्था से बड़ा भी कुछ नहीं हो सकता सो आनन फानन में अध्यक्षा महोदय ने अगले कुछ दिनों में ही 28 के कार्यक्रम की न केवल रूपरेखा बनाई अपितु वैन्यू मैन्यू सब फाइनल और लो जी धूमधड़ाके के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराकर ही अध्यक्षा महोदय को ' संतोष' प्राप्त हुआ। 🤠🤠🤠😊😊🌹🌹

         विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत्त विभूतियों की चयन प्रक्रिया , कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित करने के लिए ट्रॉफियां इत्यादि का कार्य साथ साथ चलता रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष के लिए एस आर हरनोट (नाम ही काफ़ी है) जी से बात की गई जिन्होंने बड़ी सहृदयता से न केवल इसे स्वीकार किया अपितु शिमला में हर सम्भव मदद का भी आश्वासन दिया। अपरिहार्य कारणों से होटल बुकिंग का कैंसिल होना फिर दूसरी बुकिंग🙆‍♂️🙆‍♂️🙆‍♂️🙆‍♂️ भाई साहब जून तो पीक टाइम होता है पर यहाँ दूसरी कहावत "जहाँ चाह वहां राह" हमारे जिम्मे 🚂 बुकिंग थी जिसे हमने अप्रैल में ही निपटा दिया था वरना भाई साहब ट्रेन टिकिट वो शिमला अजी छड्यो भी मियां 🤕🤕💪🏼

         तो जनाब 12 जून को संस्था की अध्यक्षा, कोषाध्यक्ष दुई ठो कवियित्री अमरोहा की शान सतेंद्र धारीवाल👊🏼 और हम तो हईयें ही हैं ना महाराज। मेरठ रैपिड से पसीने से तरबतर होते हुए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन वो भी एक घंटा पहले। 🚂 ट्रेन ने इंदौर छोड़ने से पहले ही हमें फ़ोन करके बता दिया था बेटा रास्ते में हम कित्ते भी लेट हो जाएं लेकिन तुम टाइम से पहुंच जइयो नई तो👹👹👹👹👹.... ख़ैर ट्रेन आई हमने सीट पकड़ी और गाजे बाजे के साथ बरखा रानी ⛈️⛈️⛈️ जम के बरसने लगीं । इधर हम चीं पाउं चिं पॉ करते रहे उधर बारिश ने तनिक भी न सोने दिया जिधर मुंह करके लेटें उधर की हवा के साथ बारिश की दादागिरी। खिड़कियाँ बंद लेकिन बारिश के छींटे फिर भी आतंकवादियों की तरह सीमा के इधर घुसते ही रहे 😡😡😡। सुबह चंडीगढ़ वहां से टैक्सी और लो जी बाँका स्थल पर बिना ब्रश के भुट्टा खाते हुए होटल। पता चला बाजू में संकट मोचक मंदिर है। नहाए धोये,चेंज किया कुछ खाया और बाहर निकले तो फिर बारिश हमने आकाश की तरफ़ मुंडी घुमाकर 😡 से देखा और उमड़ते घुमड़ते बादलों से कहा अबे ये क्या दादागिरी है बे रुकते क्युँ नहीं। भाई साहब इतना सुनना था कि बारिश का एक झेंपटा हमारे थोबड़े से आ टकराया वो भी झपटदार हवा के साथ। सच्ची कै रिये हैं मियां पहली फुर्सत में हमारी हवा एक दम टाइट हो गई। हमने मिमियाते हुए कहा हम तो संकटमोचक जाना चा रिए थे महाराज इसलिए गुस्से में आपसे फ़रियाद की थी आपने तो हमारा चौखटा ही बिगाड़ दिया। तभी आकाशवाणी हुई ठीक है ठीक है टैरिस पर जाकर गर्मा गर्म चाय पियो और मौसम का मज़ा लो दो घंटे बाद हम हमीरपुर निकल जाएंगे बरसने तब तुम भी निकल जाना हनुमान जी के दर्शन करने। बस हम हां में मुंडी हिलाकर रह गए जनाब। सो शाम को बजरंग बली के दर्शन किए  फिर पुचके का आनन्द लिया तब जाकर जान में जान आई 🫪🫪🫪।

         अगले दिन सुबह सवेरे ठक ठक की आवाज़ से चौंक कर उठ बैठे सोचा कहीं भूत महाराज तो कविता सुनने नहीं आ पहुंचे👺👺👺, सामने अध्यक्षा महोदय कड़कती आवाज़ में बोली आज प्रोग्राम है और आप दोनों अभी तक लमलेट हुए पड़े हो, चाय आने वाली है चलो तैयार हो जाइए सच कै रिया हूं मियां दोस्त अगर टीचर हो तो बस पूछो मति। 🤧🤧🤧 सो भाया उठे तैयार हुए नाश्ता ठोका और देहरादून से पधारे नरेश जी की गाड़ी में लिफ़्ट लेकर लपक लिए मॉल रोड की लिफ़्ट की ओर। वहां से सामान ढोते हुए ठीक 12 बजे रोटरी क्लब, सामान रक्खा फिर सभी ने फ़ोटो सेशन किया और फिर भूखे भजन न होए गोपाल पकड़ ये अपनी कंठी माला को मन ही मन बुदबुदाते हुए गुप्ता भोजनालय। जम के खाया थम के खाया वो भी कुल जमा 37 अतिथियों ने। फिर सभी खरामा खरामा रोटरी क्लब। 

         ठीक 2.20 पर कार्यक्रम शुरू, प्रथम सत्र का सञ्चालन लेखिका व कवियित्री कल्पना गांगटा जी ने सम्भाला, सरस्वती वन्दना के बाद हिमाचल की शान वरिष्ठ साहित्यकार श्री एस आर हरनोट जी कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि अशोक मिलु जी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सत्य नारायण ' स्नेही ' जी, संस्था की अध्यक्ष सन्तोष सम्प्रीति व सचिव के तौर पर मैं स्वंय एवम् कार्यक्रम के संयोजक पवन शर्मा जी मंच पर उपस्थित रहे।  संस्था कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है सो अतिथियों के परिचय एवम् सम्मान के पश्चात मैंने संस्था के अब तक के कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया साथ ही साहित्य सृजन कुटुम्ब कार्यकारणी के निर्णयानुसार श्री पवन शर्मा जी को हिमाचल प्रदेश ईकाई का प्रभारी नियुक्त करने बाबत नियुक्ति पत्र सौंपा। संस्था की अध्यक्षा ने संस्था की कार्यशैली एवम् हिमाचल प्रदेश राज्य से चयनित पांच विभूतियों को सम्मानित करने बाबत ब्यौरा प्रस्तुत किया। 
1. श्री प्रेम पाल आर्य, साहित्य 
2. श्री विनोद वर्मा, शिक्षा क्षेत्र 
3. निशा भंडारी, समाज सेवा 
4. श्री नरेश उनियाल, बहुमुखी प्रतिभा 
5. श्री राजन कुमार (दिव्यांग)
        खेल क्षेत्र 

         द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका सञ्चालन लेखिका एवम् कवियित्री सुधा ठाकुर जी ने किया। हिमाचल के भिन्न भिन्न भागों से पधारे कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें एस आर हरनोट जी, डॉक्टर सत्य नारायण स्नेही, सुनील शर्मा, केशव शर्मा, प्रीति मधु शर्मा, कैप्टन जय महलवाल, रविन्द्र शर्मा, सुमन चड्ढा, रविन्द्र चन्देल, सभी बिलासपुर से,सतेंद्र धारीवाल अमरोहा ( उत्तर प्रदेश), जाह्नवी (किन्नौर), अनु ठाकुर, प्रमोद हर्ष मण्डी, उमा राणा, (नालागढ़), ओम प्रकाश शर्मा, कंपिला शर्मा, पवन शर्मा, कल्पना गांगटा, सुधा ठाकुर (शिमला), राम लाल वर्मा, दीक्षा शर्मा (सोलन), प्रेम पाल शर्मा (सिरमौर) सन्तोष संप्रीती, रजनी बाला, पुष्पा सोलंकी, सुनीता पुनिया,( दिल्ली) उत्तराखंड से नरेश उनियाल श्रीमती मिश्रा, अमरोहा उत्तर प्रदेश से सतेंद्र धारीवाल और भैय्या मेरठ से हम। बहुत ज़्यादा लम्बा नहीं हो गया नामों का सिलसिला पर क्या करें भाई जिसका भी छोड़ा वो हमें पहली फुर्सत में लपेट नहीं लेगा क्या। डर सबको लगता है भाया 😊😊😊😊😊।  लगे हाथ अपने अमरोहा के नवाब सतेंद्र धारीवाल जी की क़िताब का विमोचन भी हो गया।😊😊😊🌹🌹🌹

         विजय शर्मा जो रोटरी क्लब हॉल के इंचार्ज थे बार बार घड़ी दिखाकर लाइट बंद करने की..... हमने प्यार से पुचकारा तो ब मुश्किल साढ़े छः तक कार्यक्रम निपटाने की मनुहार पर माने फिर भी कार्यक्रम सात बजे तक चलता रहा। विजय शर्मा की वक्र दृष्टि से बचने के लिए हमने हरनोट जी से सलाह की और झट से उन्हें बुलाकर उनको भी सम्मानित कर दिया🤠🤠🤠🤠 अंत में राष्ट्रीय गान और सभा बर्ख़ास्त। फिर साहित्य सृजन कुटुम्ब टीम निकल गई मॉल रोड घूमने, घूमे फिर गुप्ता जी भोजनालय का स्वाद लिया और 11 बजे 🏨। अगले दिन नाश्ता किया और तारादेवी मन्दिर के दर्शन किए। इससे पहले की मौसम बेईमान होकर हमें भिगोता हमने सामान उठाया टैक्सी की एक घंटा जाम में फंसे लेकिन छः बजे शिमला स्टेशन। फोटो सेशन, राजमा चावल की दावत और 8.20 की टॉय ट्रेन ली और 15 जून की मध्य रात्रि 1.30 पर कालका पहुंच गए । प्लेटफार्म पर ही थोड़ा आराम किया फिर मुँह धोया और पहुंच गए सुबह 4.15 पर कालका माई के दर्शन करके! बढ़िया वाले दर्शन हुए साथ में सुबह की आरती फिर वापिस कालका स्टेशन जहाँ शताब्दी इन्तेज़ार करती मिली। लगभग तीस वर्षों के बाद माता रानी के पुनः दर्शन किये।मन्दिर पुनर्निमाण के दौर से गुजर रहा है I 10.30 नई दिल्ली फिर सबने अपने अपने घर का रास्ता पकड़ लिया।

विशेष: 
"ज्ञानी से ज्ञानी लड़े ज्ञान सवाया होय 
मूरख से मूरख लड़े तुरत लड़ाई होय"

कभी कभी समझदार व्यक्ति भी प

Sunday, 31 May 2026

"एक पंथ दो काज"

रिपोर्ताज 

              "एक पंथ दो काज"

         पिछले वर्ष 28 मार्च को साहित्य सृजन कुटुम्ब, (न्यास), दिल्ली को दिल्ली सरकार से रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ और 14 अप्रैल को 2025 को संस्था द्वारा अम्बेडकर जयन्ती पर एक काव्य गोष्ठी/ परिचय आयोजित की गई। गोष्ठी के साथ साथ कुछ नए पदाधिकारियों को भी संस्था द्वारा नामित किया गया ताकि आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इसी क्रम में 28 मई को प्रयागराज में वीर सावरकर के जन्मोत्सव पर संस्था द्वारा प्रयागराज के कवियों के साथ हल्दीराम के प्रांगण में एक काव्य संध्या "शब्दांजलि" का सफल आयोजन किया गया साथ ही प्रयागराज के तीन वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। कुछ कवियों को आश्चर्य हुआ भी कि दिल्ली की संस्था प्रयागराज में आकर न केवल वरिष्ठों को सम्मानित कर रही है वरन लोकल कवियों का उत्साहवर्धन भी कर रही है। निश्चित प्रयागराज के कार्यक्रम की उत्साहजनक प्रतिक्रिया ने ये तय कर दिया कि संस्था हर वर्ष 28 मई को कार्यक्रम आयोजित करेगी।

         7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में तय हो गया कि 28 मई -2026 को संस्था द्वारा शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तुरन्त पवन शर्मा जी से सम्पर्क साधा गया और मॉल रोड पर स्थित रोटरी क्लब को बुक कर दिया गया लेकिन लेकिन लेकिन अचानक घोषणा हुई कि हिमाचल में 27,28,29 मई को पंचायत चुनाव के कारण कार्यक्रम सम्भव नहीं है। अब भाई साहब आनन फानन में 28 मई को दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की और लो जी वेदांता रेस्टोरेंट मुनिरका को पूरे दिन के लिए बुक कर दिया गया। अच्छी बात ये है कि संस्था की अध्यक्ष का अवतरण दिवस भी 28 को है तो एक पंथ दो काज कहावत का पालन करते हुए सारी व्यवस्थाएं कर दी गईं।

         नौतपा के रंग में रंगे दिन को हमने ठेंगा दिखाने की चेष्टा करते हुए सुबह सात बजे ही घर छोड़ दिया। रैपिडो एवम् रैपिड ट्रेन को अपना माध्यम बनाते हुए ठीक 11.35 बजे मुनिरका मेट्रो 🚇 से उतरे। मेट्रो के वातानुकूल का आनन्द बाहर आते ही छू मंतर हो गया, भाई साहब धूप से अपने चेहरे और सर को बचाने की असफल चेष्टा की तो कानों में हल्की सी सरगोशी करती आवाज़ आई। क्यूँ बे मज़ा आया न हम नौतपा है बेटे दूई मिनिट में 90 मिनिट की ठण्डी गुल कर देते हैं। हमने पलटकर जवाब न देने में ही अपनी अच्छी वाली भलाई समझी और ग्यारह नम्बर का सद्पयोग करते हुए जा पहुंचे वेदांता रेस्टोरेंट। ठीक 11.40 पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया फिर बर्थ डे गर्ल सन्तोष संप्रति जी ने 2021 से संस्था किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। फिर व्यक्तिगत परिचय एवम् उपस्थित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। बॉस एक बताना तो भूल इच गए 11.00 बजे से 1.00 तक सम्मान के साथ साथ खान पान लगातार चलता रहा। अब कार्यक्रम में कौन कौन पधारे है ऊपर पोस्टर में ख़ुदई देख लो महाराज।

         अब बारी थी कवि सम्मेलन का तो संचालन की जिम्मेदारी हमारे हिस्से आई और हमने समय की नज़ाकत को समझते हुए 5 कवियों को एक ग्रुप में रखकर आमन्त्रित किया और लो जी को तीन बजते बजते दो तिहाई कवि कविता पढ़कर अपनी अपनी कुर्सियों पर स्वादिष्ट भोजन का रसस्वादन करने लगे। मजे की बात तो यूँ हुई साहिब कि कइयों ने क्या पढ़ा ये तो उन्हें भी शायद पता न चला हो🤣🤣🤣🤣🤣 लेकिन भाई एक साहब आए और वो अपने वाले हैं न फ़िराक़ गोरखपुरी साहब उनकी ग़ज़ल को यूँ तो कइयों ने गाया होगा लेकिन नीना सिंह (जगजीत सिंह नीना सिंह) जो अपनी बुआ के बढ़िया वाले लमडे हैं की ग़ज़ल की ज़मीन पर इधर उधर से लपेटी ग़ज़ल कह डाली फिर जी नी भरा तो ग़ुलाम अली की ज़मीन इस्तेमाल करके फिर से ग़ज़ल ठोकी और ये जा और वो जा🤓🤓🤓🤓। लो आप भी देख लो:-

रात भी, नींद भी, कहानी भी / फ़िराक़ गोरखपुरी
 फ़िराक़ गोरखपुरी »
रात भी, नींद भी, कहानी भी
हाय, क्या चीज़ है जवानी भी

एक पैगाम-ए-ज़िन्दगानी भी
आशिकी मर्गे-नागहानी भी

इस अदा का तेरी जवाब नहीं
मेहरबानी भी, सरगरानी भी

दिल को अपने भी गम थे दुनिया में
कुछ बलायें थी आसमानी भी

मंसबे-दिल खुशी लुटाता है
गमे-पिन्हान भी, पासबानी भी

दिल को शोलों से करती है सैराब
ज़िन्दगी आग भी है, पानी भी

शादकामों को ये नहीं तौफ़ीक़
दिले-गमगीं की शादमानी भी

लाख हुस्न-ए-यकीं से बढकर है
इन निगाहों की बदगुमानी भी

तंगना-ए-दिले-मलाल में है
देहर-ए-हस्ती की बेकरानी भी

इश्के-नाकाम की है परछाई
शादमानी भी, कामरानी भी

देख दिल के निगारखाने में
ज़ख्म-ए-पिन्हान की है निशानी भी

खल्क क्या क्या मुझे नहीं कहती
कुछ सुनूं मैं तेरी जुबानी भी

आये तारीक-ए-इश्क में सौ बार
मौत के दौर दरमियानी भी

अपनी मासूमियों के परदे में
हो गई वो नजर सयानी भी

दिन को सूरजमुखी है वो नौगुल
रात को वो है रातरानी भी

दिले-बदनाम तेरे बारे में
लोग कहते हैं इक कहानी भी

नज़्म करते कोई नयी दुनिया
कि ये दुनिया हुई पुरानी भी

दिल को आदाबे-बंदगी भी ना आये
कर गये लोग हुक्मरानी भी

जौरे-कम कम का शुक्रिया बस है
आप की इतनी मेहरबानी भी

दिल में एक हूक सी उठे ऐ दोस्त
याद आये तेरी जवानी भी

सर से पा तक सुपुर्दगी की अदा
एक अन्दाजे-तुर्कमानी भी

पास रहना किसी का रात की रात
मेहमानी भी, मेजबानी भी

जो ना अक्स-ए-जबीं-ए-नाज की है
दिल में इक नूर-ए-कहकशानी भी

ज़िन्दगी ऐन दीद-ए-यार ’फ़िराक़’
ज़िन्दगी हिज़्र की कहानी भी

मर्गे-नागहानी= अचानक मौत
सरगरानी=गुस्सा मन्सब=मन्सूबा
सैराब=भिगोना शादकाम=भाग्यवान लोग
तौफ़ीक=काबिलियत शादमानी=खुशी
तन्गामा-ए-दिले-मलाल=दुखी दिल के थोडे से हिस्से में
देहर-ए-हस्ती=ज़िन्दगी का समन्दर बेकरानी=असन्ख्य
कामरानी=सफ़लता निगारखाना=जहां बहुत लडकियां हों
पिन्हान=छुपा हुआ खल्क=दुनिया तारीके-इश्क=मोहब्बत का इतिहास
दौर=वक्त, समय दरमियानी=बीच में नौगुल=नया फ़ूल
नज़्म=नया बनाना जौर=कहर पा=पांव सुपुर्दगी=समर्पण
तुर्कमानी=विद्रोही अक्स-ए-जबीं-ए-नाज़=किसी प्यारे का चेहरा
नूर=प्रकाश कहकशां=आकाश गंगा ऐन= असलियत में।

         अब आप ही सोच लो कित्ते समझदार लोग पड़े हैं दुनिया में। ठीक तीन बजे केक महाशय को लाया गया अच्छी बात ये थी की उसे काटने के स्थान पर केक को नमस्ते करके सबको बरोबर हिस्से में बांट दिया गया। सच कै रिया हूं भाई साहब बिना अण्डे का केक कटने से बच भी गया और सच कै रिया हूं मुझे तो केक भी फूल टू सनातनी नज़र आया। धूमधड़ाका नाच गाना काफ़ी देर तक चलता रहा। साढ़े चार बजे के क़रीब अन्तिम सत्र की कमान हमने फ़िर संभाली और बचे खुचे कवियों ने अपनी कविताई से माहौल को खुश गवार कर दिया। अन्तिम कवि के तौर पर हमारी बारी आई और हमने कुछ अलग करते हुए एक मुक्तक और एक ग़ज़ल युद्ध की विभीषिका से उपजे हालातों पर कोरे कागज़ पर अपनी उकेर दी अच्छी बात ये रही उपस्थित ने इसे सराहा भी। आप भी आनन्द लें।

मुक्तक 

जिसमें जितना रोष है बाक़ी ,वो उतना मदहोश 
लेकिन ये भी सच है खाली, होता उसका कोश 
भाग्य लिखे को कौन मिटाए, सुन लो तुम भी 'दीप'
रखता जो भी होश, वो पाता जीवन में सन्तोष 
        -प्रदीप डीएस भट्ट -26052026


“ हलचल नही है”

🍁जंग किसी भी मसअले क़ा, हल नही है
 छिड़ गई इसमें किसी का, कल नही है

🍁अब के भी बरसात, जो रुठी रही तो
 पेड तो होंगे, मगर वो , फल नही है 

🍁जिस तरह बर्बाद, धरती कर रहे हैं
 क्या हमारा खुद से ही ये, छल नही है

🍁दिन-ब-दिन आबादी, बढती जा रही है 
 कल जो ढूंँढोगे, कहीं पर, जल नहीं है

🍁खेत प्यासे जल रहे , बूँदों को तरसें
 सूखती है वो नदी , कल-कल नहीं है

🍁हाल में किस जी रहा, हलधर कहूँ क्या
 कर्ज़ सर पे, पर निकलता, हल नही है 

🍁कल की खातिर, आज पेड़ों को लगाओ 
 कल कहोगे हाय !, क्यूँ जंगल नही है

🍁माना जीती जंग लेकिन, मन तो हारा
 ये ख़ुशी क़ा आज, निश्चित पल नही है

🍁हर तरफ बस , मुश्किलें ही मुश्किलें हैं 
 क्यूँ निकलता, इनका कोई, हल नही है

🍁क्यूँ परीशां हो रहे , मैं जानता हूं 
 हाय! अब धरती में भी, हलचल नहीं है 

🍁आसमाँ ने ओढ़ ली, फिर से उदासी 
 'दीप' भू पानी मगर, शतदल नहीं है 

-प्रदीप देवीशरण भट्ट-24-02-2022

        अंत में राष्ट्र गान फिर विदाई 🎁 गिफ्ट और भैय्या हम भी निकल पड़े मेरठ की जानिब लेकिन जे क्या अभी 🚇 में बैठे ही थे कि इन्द्र देवता ने हल्की सी हवा के ठीक ठाक सी बारिश जो कि गाजियाबाद तक साथ साथ चली। फिर हमने बारिश को वहीं से टाटा बाय बाय कहा और लपक लिए मेरठ रैपिड की ओर।


प्रदीप डीएस भट्ट -31052006




Saturday, 30 May 2026

See no Evil जिमखाना या जिमखाला क्लब

         "जिमखाना या जिमखाला क्लब" 

         ऐसा कई बार होता है कि जो आप दिन में देखते सुनते हैं या उस विषय के बारे में बात करते हैं आपको उससे संबंधित सपने आते हैं। पर अपनी बात ज़रा दूजे क़िस्म की है माहराज अपन जो दिन में क्या रात में भी नहीं देखते या सुनते और जिसकी भविष्य में कहीं दूर तक कहने सुनने की ज़रा सी भी संभावना नहीं होती हमें उस बात के भी सपने आ टपकते हैं। तो हुआँ यूँ कि बहुत साल पहले जब हम दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे और भारत सरकार की सेवा कर रहे थे तब स्टाफ़ कार condemnation के लिए सफ़दर जंग एयर पोर्ट कई बार आना जाना हुआ और तब हमारे चक्षुओं ने 27.3 एकड़ में पसरे और 1913 में स्थापित इस जिमखाना क्लब के बाहर से ही दर्शन कर अपने सौभाग्य को प्रणाम किया। हमारे साथी ने जिमखाना क्लब के बारे में जितना वो जानता था हमें बताकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन तो किया ही साथ ही बिन मांगी सलाह भी दे डाली बोले गुरु तुमको दिल्ली में इत्ते दिन हो गये तुमने दिल्ली के बारे में क्या क्या जाना। नहीं जाना है तो हमसे पूछो लेकिन अपने आपको अपडेट रक्खा करो। हमने भी उसकी लय में ही उसे जवाब भी थमा दिया अबे तुम रुड़की के बारे में कुछ जानते हो उसने ना में मुंडी हिलाई तो हम फट पड़े अबे रुड़की में गँगा मैय्या बहती है एक जगह नदी ऊपर बहती है और नहर नीचे फिर आगे जाकर नहर ऊपर और नदी नीचे, IIT रुड़की कितनी पुरानी है मालूम है उसने फिर ना में मुंडी हिलाई तो हमने कहा अबे सुनो हर जगह ज्ञान पेलने की आदत से बाज आ जाओ। तुम जैसे लोगों के विषय में ये कहावत मशहूर हो गई कि बन्दर को मिली हल्दी की गाँठ तो वो समझ बैठा ख़ुद को पंसारी। भाई साहब उस दिन हमारे उस साथी ने बड़ी मुश्किल से थूक हलक के नीचे गटका था। ऑफिस आने तक एक दम शांत बैठा रहा। शायद मन ही मन क़सम खा ली हो इस बन्दे से कभी न भिड़ेंगे।

         तो दुबारा यूँ हुआ के कल रात रात हमारे सपने में जिमखाना क्लब आ गया। 27.3 एकड़ में पसरे कल्ब ने इंसानी रूप धारण किया हुआ था इसलिए जब उसने अपना नाम जिमखाना क्लब बताया तो हम सपने में भी चौंक पड़े। फिर अपने होशो हवास पर काबू पाते हुए पूछा अरे भाई 27.3 एकड़ में फैले हो फिर इंसानी रूप में कैसे प्रकट हो गए वो भी हमारे सपने में।उसने कातर दृष्टि से ताकते हुए कहा गुरु हमारा मज़ाक मति बनाओ। देखो जैसे ऋषि मुनि या देवता अपना रूप बदल सकते हैं तो क्या हम नहीं वैसे भी तुम 27.3 एकड़ पर कुछ ज़्यादा ही जोर नहीं दे रहे भैय्या। 5600  सदस्य हैं हमारे ,सब के सब नास पिटे। एक पैर ऑफिस में रखकर हाज़िरी लगाई और झट से दूसरा पैर हमारे गेट के अन्दर। काम धंधा थोड़े करना है। पहले गोरे चिट्टे अंग्रेज रौब झाड़ते थे अब काले अंग्रेज़। अब जिस जिमखाना क्लब ने इंसान रूप धारण करके मेरे सपने में पदार्पण किया था वो तो मुझे एक बारिश में भीगे हुए कुकुर की भाँति लग रहा था और उसकी मरियल सी आवाज़ सुनकर सुनकर सच कै रिया हूं मुझे भी थोड़ी सी तकलीफ़ तो हुई पर जाने दो जी मै कि करना। लेकिन दिल है कि मानता नहीं की तर्ज पर पूछ बैठा अपने बारे में और कुछ बताओ मियां। हमारा ये पूछना था भाई साहब जिमखाना तुनक कर बोला क्यूं बे हम पे पीएचडी करनी है क्या। हमने कहा अब तुम हमारे सपने में आए हो हम थोड़े तुम्हारे सपने में घुसे हैं। पहले समस्या बताओ फिर हम समाधान बता देंगे। जिमखाना ने अपने आधे गंजे होते सर को खुजाया फिर बोला तो सुनो।

Dogs & Indian are not allowed 
----------------------------+-------------------
         एक थे सर स्पेंसर हरकोर्ट हर्बर्ट साहब इन्होंने ही हमारी नींव डाली थी। शुरू में इसका नाम इंपीरियल जिमखाना क्लब था आजादी के बाद इसे दिल्ली जिमखाना क्लब कहा जाने लगा। शुरू शुरू में तो गोरे अंग्रेज़ ही अलाऊ थे फिर कुछ काले अंग्रेज़ मतबल राजा महाराजाओं की भी एंट्री हो गई। इन्हीं भाई साहब ने 1921 में कानपुर में इंजीनिरिंग कॉलिज भी बनवाया था। शुरू में अंग्रेज फिर महाराजा आज़ादी के बाद ब्यूरोक्रेट्स, पॉलिटिशियन ज्यूडिशरी वगैरह वगैरह भी मेंबर बनते चले गए और फिर धीरे धीरे विदेशी जासूस भी हमारे यहां आवागमन करने लगे। सीधे सीधे यूँ समझ लो मियां "इंडियन डिप स्टेट" का शराबखोरी, अय्याशी और भारत देश के विरुद्ध षड्यं त्रों का अड्डा बन बैठे हैं हम। अब बताओ ये मज़ाक नहीं है देश के प्रधानमंत्री के निवास की दीवार और हमारी दीवार आपस में बात करती होंगी तो क्या टॉपिक होते होंगे। वैसे एक बात बतावें राजीव गाँधी ने इसके ऊपर बुलडोज़र चलाने और इसे दिल्ली से बाहर फेंकने के आदेश दिये थे। पीएमओ हो फाइनेंस या डिफेंस वहां दूसरे देशों के लिए जासूसी करने वाले विभीषण शाम को और कभी कभी तो दिन में भी क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स सौंपने आ जाते थे और मैं सिर्फ देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाता दोस्त। आख़िरकार मैंने भी तो इंडिया का नमक खाया है। मैंने हूं करके फिर पूछा अच्छा एक बात बताओ तुम्हारी मेंबरशिप की फीस कितनी है। जिमखाना ने फिर खोपड़ी खुजाई फिर बोला पता नी एक नम्बर में कितना और दो नम्बर में कितना लेकिन गुरु वेटिंग 20,25 साल की है और यहां भी परिवार वाद छाया हुआ है। अगर कोई मर गया तो उसके परिवार को प्राथमिकता। और ये क्लब सरकार को देता क्या है केवल एक हज़ार रूपया साल। और तुर्रा ये कि यहाँ 40 प्रतिशत आई ए एस 40 डिफेंस बाकी 20 परसेंट में बाक़ी सब या गंगू तेली। और ये सब हाथ में शैम्पेन पीते हुए आपस में चर्चा करते हैं कि हमारा देश ग़रीब बहुत है इसका कुच्छो नहीं हो सकता।

          एक लम्बी सी बड्डी वाली फुल श्वांस लेकर जिमखाना बोला और कुछ पूछना है महाराज। हमने कान में उँगली डालकर सर को झटका दिया फिर पूछा ये नाले की क्या कहानी है जिम। अबकी बार जिम ने आँखें तरेरकर हमें देखा फिर हूं करके बोला तो तुम्हे सब मालूम है गुरु सच कै रिया हूं प्रधानमंत्री आवास को उस खुले नाले से खतरा है। माना आज तक कुछ नहीं हुआ भगवान न करे कल कुछ हो गया तो अपनी तो बेजत्ती में दाग़ लग जाएगा ना। ठीक है जिम हमसे क्या चाहते हो बताओ। जिम ने अपनी धंसी हुई आँखों को और अंदर तक धंसा लिया फिर बोला तुम जे सारी बात मोदी जी तक पहुंचाओ और इस चांडाल चौकड़ी से हमें मुक्ति दिलाओ। और हां सुनो जो म्हारी बात पे यकीं न हो तो रॉबर्ट बेयर की किताब see no evil पढ़ लो सब समझ आ जाएगा। वैसे भी इस क़िताब को आए हुए 25 बरस होने को आए हैं पता नहीं इन 25 बरसों में इन देश द्रोहियों ने हमारी छाती पर बैठकर कितने काण्ड किये होंगे। हमने भी कह दिया शहरी विकास मंत्रालय में हमारा जुगाड़ है वहां से खाली करने का नोटिस भिजवाते हैं। सुनते ही जिम ने हमें एक झेंपटा रसीद करते हुए कहा अबे किस दुनिया में रहते हो वहां से नोटिस आ भी गया है और 5 जून तक हमें शिफ़्ट करने का ऑर्डर भी मिल गया है। तुम्हारा मोदी तक जुगाड़ हो तो बात पहुंचाओ कि किसी भी दबाव में आए बग़ैर हमें यहाँ से कहीं और फिंकवा दे समझे। झेंपटा सपने में पड़ा लेकिन आँखें हक़ीकत में खुल गई।

         Robert bear की क़िताब है see no evil जो कि 2002 में पब्लिश हुई है। बकौल राबर्ट बियर CIA का भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे सेफेस्ट हाउस अगर कोई था तो वो था जिमखाना क्लब यानि आप जिमखाना क्लब को CIA का मिनी हेडक्वार्टर भी कह सकते हैं। बकौल पंकज प्रसून See no Evil में रॉबर्ट लिखते हैं कि 1971 के युद्ध में बांग्लादेश आजाद हुआ। 1972 में सोवियत संघ ने भारत को एक टी 72 टैंक बेचा था। अमेरिका जानना चाहता था कि भारत इसे किस सीमा पर डिप्लॉय करेगा। रॉ एवम् आई बी  इस विषय पर बहुत चौकसी बरत रही थी लेकिन जो जानकारी कहीं से लीक नहीं हुई वो जानकारी जिमखाना क्लब में अमेरिकी जासूसों ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की बातचीत सुनी और एकदम सही स्थिति मालूम कर ली। अब आप खुदई सोचो इतने डेंजरस डेंजरस काम हो रिए थे इस जिमखाना क्लब में तो क्या भारत का इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट दो पैग लगाकर सो रिया था न जी न वो तो एकदम चौकस रहता है पर कुछ नासपीटे धिक्कारी फिर वो चाहे किसी भी लॉबी के हों उनके लिए देश की सुरक्षा में सेंध लगती है तो लग जाए पर उनकी अय्याशी में कमी नहीं आनी चाहिए बस । कुसूर इनका भी नहीं लगता इनको विरासत में जो मिला है ये वैसा ही करेंगे। वैसे भी जिमखाना के अलावे भी न जाने कितने क्लब सरकारी ज़मीन पर चल रहे हैं और सरकारी छाती पर मूंग दल रहे हैं। यकीं नहीं तो उदाहरण दिए देते हैं।

         1930 में भारत के एक बड़े पत्रकार दुर्गादास जो कि एसोसिएटीड प्रेस ऑफ इंडिया अब (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) संबंधित थे ने जब लन्दन का दौरा किया तो पाया कि वहां पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब बना हुआ है तो बस उन्होंने आते ही जिद पकड़ ली भैय्या हमें भी प्रेस क्लब चाईदा और लो जी सरकारी खर्चे पर पत्रकारों की मौजमस्ती के लिए प्रेस क्लब तैयार। ये विषय अलग है कि उस पर आज तक भी वामपंथियों का कब्ज़ा है क्या कहा आपको वामपंथ नहीं पता। भाई साहब जो सीधे काम को भी उल्टे हाथ से करे वो लेफ्टिस्ट यानि वामपंथी। अब भाई साहब इससे ज़्यादा पोल मति खुलवाओ हमसे। अच्छा नई मानोगे तो सुनो महाराज दिल्ली गोल्फ क्लब, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर भाई साहब सारे के सारे सरकारी ज़मीन पे सरकारी खर्चे पे बने हुए हैं लेकिन कब्ज़ा वामपंथियों का। PTI हो या IIC या दिल्ली गोल्फ क्लब के चुनाव आपको घुसने नहीं देंगे। यक़ीन नहीं तो लालू जी से पूछ लो इत्ते कद्दावर नेता को भी IIC की मेंबरशिप न मिली। हां ये संस्थान काम सरकार विरोधी ही करते रहते हैं। ये जितने भी बजर बट्टू टाइप क्लब हैं ससुरे सगरे के सगरे उल्टे एंग्लो से काम करते हैं। टीएमसी भी ने तो बंगाल में छोटे छोटे बजर बट्टू टाइप क्लब खोल रक्खे थे जो कट मनी से लेकर झट मनी के भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबे हुए थे। देख लो दो दिन में सगरे जिन्न की तरह हवा में गायब हो गए। मोदी जी से मिलना तो टेढ़ी खीर है सो जिम की तरह हमने भी मोदी जी की नींद में जुगाड़ लगाया और सारा माजरा सपने में तफ्सील से बयां कर दिया। अच्छी बात ये हुई कि मोदी बोले तुम तो जानते हो प्रदीप बाबू "मोदी है तो मुमकिन है"


प्रदीप भट्ट 
लेखक, मेरठ 
2206026

Monday, 27 April 2026

"मी होर्मुज बोलतोय"

"मी होर्मुज बोलतोय"
(यानि रजिया गुंडों में फंस गई)

         रात के डेढ़ बजे के करीब मुबलिया घनघना उठा। हमने एक दूसरे से लिपटी अपनी टांगों को बेडवा से नीचे उतारा और साइड पर रक्खे स्टूल से मुबलिया पर मन ही मन बड़बड़ाते झपट पड़े कि ये कौन ससुर का नाती है जो इत्ती रात को हमारी नींद में खलल डालने की हिम्मत दिखा रहा है। जय राम जी करके पूछा आप कौन साहब हैं जो इत्ती रात को हमें घड़घड़ा दिए हो भाई उधर से सपाट स्वर उभरा "मी होर्मुज बोलतोय"। एक सेकेंड को तो हमारी डिबरी भी टाइट हो गई लगा कोई भूत है जो खाली टाइम में हमारी ख़ाली पीली फिरकी ले रहा है इसलिए हमने अपनी आवाज़ में चाटुकारिता की सभी प्रकार की मलाई लपेटते हुए हदों के अंदर रहते हुए मिमियाते हूं पूछा कौन होर्मुज जी। शायद होर्मुज को ऐसी उम्मीद नहीं थी इसलिए थोड़ा तल्खी लिए हुई आवाज़ आई बेटा हम ओमन और ईरान के मध्य मात्र 33 किलोमिटर लम्बे समुद्री गलियारे हैं फारस की खाड़ी से ओमन की खाड़ी को जोड़ते हैं। ये जो तुम अपनी स्कूटी चलाते हो न  इसमें डलने वाला तेल हमारे गलियारे से होते हुए ही तुम तक पहुंचता है और हां सुनो बे ये गैस LNG वाली तुम्हारे पेट वाली नहीं बे,ये भी हमीं से होकर तुम तक आती है समझे या और समझाऊं। हम कुछ कहते कि फ़िर से आवाज़ आई जरथूष्ट्र धर्म जानते हो अहुरा मज़दा हमारे देवता हैं उन्हीं से हमने नाम झटक लिया है, बेटा दुनिया का 20 से 30 प्रतिशत और एक करोड़ बैरल प्रतिदिन तेल हमारी छाती को चीरकर तुम सब तक पहुंचता है। और हां आखिरी बात फ़ारसी में तंगेह ए होरमोज कहलाते हैं हम।

         हमने अपने बरबंटो को अच्छी तरह खोलते हुए पूछा महाराज जे तो बताइए आप हमसे चाहते क्या हो। होर्मुज महाराज की हूं की आवाज़ आई फ़िर बोले देखो प्रदीप बाबू "भैंसों की लड़ाई में झुंडो का नुक़सान" हो रहा है पूरी दुनिया त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। ये ट्रंप तो अमेरिका की पूरी इमेज़ के साथ बेइज्जती करवाकर ही मानेगा जहां तक इजरायल का सवाल है उसने अपना उल्लू सीधा कर लिया है। जहां तक प्रश्न ईरान का है तो इतने सारे नेताओं के मरने के बाद भी वो युद्ध युद्ध खेलने में मज़ा ले रहा है उसे अपने आवाम की चिंता बिलकुल भी नहीं है। अब ये सब कुछ गंवाकर होश में आयेगा तो क्या ही उखाड़ लेगा। लेकिन इन सब की गुंडई का खामियाजा मुझ अकेले को भुगतना पड़ रहा है। ट्रंप तो हुड़कचुल्लू है और नेतन्याहू शातिर लोमड़ी के दिमाग़ वाला और ईरान उसे आग की भयावता का अंदाजा है मगर वो अपनी बेवकूफाना हरकतों से आग को आग से बुझाने की कोशिश कर रहा है। मैंने मज़े लेने के लिए पूछ ही लिया और पाकिस्तान वो जो शान्ति शान्ति खेल रहा है उसके बारे में तो भाई साहब कुछ विशेष टिप्पणी तो कीजिए।होर्मुज झुंझलाहट से बोले "बुड्ढा मरे या जवान इसको हत्या से काम"। फ़िर एक गहरी स्वांस लेकर होर्मुज बोले हमने इसलिए फ़ोन किया कि तुम पहली फुर्सत में कल ही हमारे ऊपर एक व्यंग्य में हास्य का तड़का लगाते हुए एक आलेख लिख मारो नई तो बाक़ी का तो पता नहीं पर तुम्हारे पेट की गैस का इलाज़ हम परमानेंट कर देंगे। ये तो सीधे सीधे लॉरेंस विश्नोई की धमकी सी लगी सो सपना देख रही आँखें एक झटके में खुल गईं। हमने राम जी का नाम लिया और होर्मुज की चेतावनी को सीरियसली लेते हुए अगले दिन विस्तार से आलेख का खाका खींचना प्रारम्भ कर दिया। अब इत्ती प्यारी से धमकी के बाद नींद तो आने से रही न महाराज। लेकिन होर्मुज भाई साहब की रूदाली से ऐसा लगा कि आज की तारीख़ में होर्मुज उर्फ़ तंगगेह ए हार्मोज से सही सलामत जहाज़ निकालना ऐसा ही है जैसे जॉइंट फैमिली में एक पति अपनी को देने के लिए बाज़ार से कुछ लाए और पूरे परिवार की सीसीटीवी नुमा बनी आंखों में धूल झोंकते हुए सही सलामत वो सामान बीवी के हवाले कर पाए।

         सो मसला यूं है कि इजरायल ने अमेरिका को पपीते के पेड़ पर चढ़ा दिया कि भैय्ये यो जो ईरानवा है न ससुरा 460 किलो यूरेनियम संवर्धन करके बैठा है क्या पता कब परमाणु परमाणु खेलने लगे इसीलिए अगर तुम्हें अपनी चौधराहट सलामत रखनी है तो पहली फुर्सत में इसको पेल दो नई तो भविष्य में ये तुम्हे रगड़ देगा। ट्रंप जो भयंकर वाले अन्प्रिडेक्टेबल हैं ने घूरकर नेतन्याहू को देखा फिर आधे गुस्से और आधी हंसी हंसते हुए कहा अबे अभी जुलाई में तो पेला था संसुरा ठंडा हुआ पड़ा है काहे मरे हुए को मरवाते हो बे। नेतन्याहू ने खींसे निपोरते हुए कहा तुम भी न बुढ़ापे में सठिया गए हो ट्रंप बाबू। देखो ऐसा है तुमने जो जुलाई में ईरान को पेला था वो तो टीजर मात्र था अच्छा एक बात बताओ तुमने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कुल कितनी लड़ाई जीती है, वियतनाम, कोरिया ,इराक़, अफगानिस्तान अबे सारी की सारी लड़ाई तुमने हारी हैं लेकिन हार कर भी तुम जीतते हो सोचो भला क्यूँ , सोचो सोचो महाराज। देखो हर लड़ाई हारने के बाद अमेरिका का रक्षा उद्योग आगे पीछे की सारी कसर पूरी कर देता है। यानि तुम्हारा और दुश्मन देश का पुराना गोला बारूद मिसाइल सब ख़त्म फिर नया उत्पादन और भइया अमेरिका नया माल बनाकर बेचकर अगली पिछली सब कसर निकाल लेता है तो फिर से सोचो अर्जुन रूपी ट्रंप और ईरान का नाम ओ निशान मिटा दो। फिर मैं तो हूं न इधर से तुम इधर से मैं भाई साहब मिलकर ईरानवा का कचूमर बना डालेंगे। ट्रंप ने आखिरी प्रश्न दागा ठीक है है। हमला तो कर दूंगा लेकिन कोई कारण भी तो चाहिए।  नेतन्याहू शातिराना मुस्कान बिखेरते बोले "ड्रिल बेबी ड्रिल" और बस ट्रंप ने कह दिया यलगार हो और लो जी 28 फ़रवरी इतिहास में दर्ज हो गई।

         बिना विचारे जो करे वो पाछे पछताए, सुना है न आपने अब उधर से अमेरिका और उधर इजरायल दे दना दन शुरू। सभी को लगा हफ़्ते भर की जंग में ईरान हांफते हुए अमेरिका और इजरायल के आगे लम लेट हो जाएगा लेकिन लेकिन लेकिन ईरान ने जब पेलना शुरू किया तो ईरान से 2300 किलोमीटर दूर इज़रायल को अपनी ग़लती का अहसास हुआ कि उसने ग़लत जगह पंगा ले लिया है लेकिन बाज़ी तो हाथ से निकल चुकी थी सो मरता क्या न करता उसने ईरान की नाजायज औलाद को उधेड़ना शुरू कर दिया यानि हिजबुल्लाह जिसने लेबनान पर कब्ज़ा किया हुआ है। अब हिजबुल्लाह की जान तो ईरानी तोते में है सो ज़ाहिर सी बात है ईरान सकपकाया भी सबकबाया भी और फिर से उसने दे दना दन शुरू और अमेरिका के इजरायल भी और ज्यादा गहरी चोट खाने लगा। जल्दी ही ईरान को समझ आ गया कि इज़रायल और अमेरिका से निपटना इतना आसान नहीं है सो उसने एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस के तहत बिना किसी चेतावनी के अमेरिका के सैनिक अड्डों पर जो कि बहरीन, ओमन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात इराक़ व सीरिया में दीपावली का धूम धड़ाका करना शुरू किया बस यही बात अमेरिका को खल गई कि मारना है तो इजरायल को मारो मेरे अड्डे पर बमबारी क्यूँ मैं तो छोटा सा नन्हा सा शैतानी बच्चा हूँ। 

         युद्ध में सब कुछ जायज़ है ये ईरान ने अमेरिका को अच्छी तरह से समझा दिया वैसे भी ईरानियन तो बीस बरसों से अमेरिका के ख़िलाफ़ जंग की तैयारी कर रहे थे उन्हें पता था कि अमेरिका लंपट बाज़ी जरूर करेगा सो उसने अमेरिका को वहां वहां ठोका जहां अमेरिका की नस दबी हुई थी । जिस गति से युद्ध लड़ा जा रहा था उससे ज्यादा तेज़ गति से ट्रंप भाई साहब की ज़बान। रोज़ रोज नए नए दावे ईरान ख़त्म और ही पल ईरान फिर अमेरिका पर तिरछी चोट कर देता। अब हालात ये कि इस युद्ध में इज़रायल एक तरह से गायब हो गया और ये युद्ध अमेरिका बनाम ईरान होकर रह गया। यानि "हींग लगी न फ़िटकरी और रंग आ गयो चोखा " जय हो नेतन्याहू बाबा की। ट्रंप बोलते रहे और ईरान ठोकता रहा। युद्ध की शुरुआत ईरान में रिज़ीम चेंज करने को लेकर थी बाद में सबको समझ आ गया ये तो तेल का खेल है। फ़िर तेल के चक्कर में अमेरिका का जब कुछ ज़्यादा ही तेल निकलने लगा तो ट्रंप महाराज आएं बाएं शाएं बोलते हुए कभी युद्ध जीत गए, कभी अमेरिका ने अपना टार्गेट अचीव कर लिया कभी होर्मुज से हमारा तेल नहीं आता है जिसका आता है वो देश खुलवा ले। मतलब कुछ भी यूरोप को भद्दी भद्दी गालियां और अंत में आख़िरी पासा पहले ईरान होर्मुज खोले तब समझौता होगा, फिर एक तरफ़ा युद्ध विराम लेकिन धमकी निरन्तर। आख़िर ये चल क्या रहा है होर्मुज बाबू।

         सबसे अजीब स्थिति तो पाकिस्तान ने पैदा कर दी है होर्मुज होर्मुज खेलते ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की बिसात नम्बर एक आतंकवादी देश पाकिस्तान करवा रहा है। पाकिस्तान को भी पता है अमेरिका उसे बलि का बकरा बना रहा है लेकिन उसकी मज़बूरी है भाई उसका कशकोल खाली है देश कैसे चलाए या ख़ुद का खर्चा कैसे निकाले सो उसे लग रहा है इसी बहाने अमेरिका कुछ डॉलर उसके काशकोल में डाल दे तो कुछ बात बने। लेकिन लेकिन लेकिन होर्मुज बेचारा क्या करे। अच्छा खासे 100 जहाज़ रोज़ उसे सलाम करके निकल रहे थे लेकिन अब सलाम तो छोड़ो कलाम भी न हो रहा ऊपर से उसकी छाती पर कभी गोला गिर रहा है कभी नन्नक वाली मिसाइल। इस चक्कर में कभी इसका जहाज़ कभी उसका जहाज़ उसके पेट में अलग से समाए जा रहा है। इस युद्ध के चक्कर में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की रेटिंग शेयर मार्किट की तरह नीचे गोते लगा रही है। सुना है परसों ट्रंप पर किसी ने हमला कर दिया है। भई जे कैसा चाचा चौधरी है जो अपनी रक्षा न कर पा रहा और दूसरों को बता रहा है रिज़ीम चेंज करो और लोकतंत्र बचाओ। भाई साहब इस बिचारे लोकतन्त्र की हालात भी इस होर्मुज की ही तरह हो गई है। कहीं एक दिन लोकतन्त्र भी न कहे "मी लोकतन्त्र बोलतोय"।

प्रदीप भट्ट 
व्यंग्यकार, मेरठ 

         

Wednesday, 8 April 2026

"एक्सीडेंटल एंकर"

कार्यक्रम के 23=24 साल बाद 
रिपोर्ताज, चलेगा न 

"एक्सीडेंटल एंकर " 

"आगाज अच्छा है तो फिर अंजाम की, परवाह किसे है 
सूरज दिखाए रास्ता फिर शाम की, परवाह किसे है "

         अब देखो न ये बरसतिया भी मार्च तो छोड़ो अप्रैल में भी पिंड नहीं छोड़ रही। कल ही खबर मिली है कि इस बार अल नीनो भाई साहब की सक्रियता के चलते बरसात जून के बाद कम होगी I यानि समान्य से कम। हम भी खाली बैठे क्या करते सो पुरानी अल्बम ही टटोल बैठे और वहाँ मिले तीन चार ठो फुटवा. भाई साहब बाहर बारिश और कमरे के अन्दर बैठे हम और फिर मिले एल्बम के अन्दर फोटो, बस बन गया मुड और 23,24 बरस की घटना का स्मृति के आधार पर रिपोर्ताज तैय्यार I  जे हुई न बात।

         आप सोच रहे होंगे ये क्या शीर्षक दे दिया भाई ने I  तो हुज़ूर बात है यही कोई 2002-2003 की ,उस बख्त हम दिल्ली में ड्यूटी बजाते वो भी भारत सरकार की प्रोटोकॉल ऑफिसर/लाइजिनिंग। कभी इस मिनिस्ट्री कभी उस मिनिस्ट्री शाम को वापिस अपने दड़बे में। तो हुआ यूँ कि हमारे डिपार्टमेंट अजी जनाब Khadi &Village Industries Commission के हिस्से में सितम्बर माह में हिन्दी की बिंदी लगाने के लिए एक कवि सम्मेलन का आयोजन आया।

        दिवंगत सरला माहेश्वरी जी जो दूरदर्शन की बढ़िया वाली न्यूज रीडर रहीं,KVIC के हर कार्यक्रम में बतौर ऐंकर उपस्थित रहती थी। ख़ैर इंतजामात हुए और चार कवियों को 360 डिग्री मीडिया के खुराना जी( पूरा नाम याद नी आ रहा है मियाँ) द्वारा आमंत्रित भी कर लिया गया I  दिल्ली का हैदराबाद हाउस वैन्यू भी निर्धारित हो गया I डेट तो मुझे याद न आ री लेकिन शाम सात से प्रोग्राम शुरू होना था I और भाई साहब उसी समय लगभग 6 सवा 6 बजे राम जी ने ऊपर के सभी नल खोल दिए और बरखा रानी ने ऐसा धूम धड़ाका किया कि बाहर खड़े IP VIP  सब हॉल के अन्दर I चेयरमैन डॉक्टर महेश शर्मा, chief executive officer बसु जी भी पधार चुके थे मिनिस्ट्री से भी राज्य मंत्री के अतिरिक्त सभी आमंत्रित अतिथि बारिश की रफ्तार देखते हुए समय से पहले ही अपना स्थान ले चुके थे।
      
         थोड़ी अव्यवस्था जरूर हो गई थी। आमंत्रित दर्शकों का इंतजार हो रहा था तभी ख़ुद को बौछारों से बचाते हुए पद्मश्री अशोक चक्रधर,ओम प्रकाश आदित्य और बाकी दो कवि भी बरसात की नजाकत को समझते हुए सीधे हॉल में मैंने और अन्य ने उन सभी को गर्मा गर्म चाय पिलाकर थोड़ा गर्म किया फिर मैं उन्हें उनके स्थान पर बिठाकर व्यवस्था में लग गया।लगभग 7.00 बजे हमारे डायरेक्टर एस पी सिंह जी मुझे ढूंढते हुए हॉल में पहुंचे और बिना भूमिका बांधे हुए बोले " देख भाई प्रदीप सरला जी तो आने की ना हैं,वो तो बारिश में फंस गई हैं उनकी गाड़ी ख़राब हो गई है I चेयरमैन साहब ने बोला है प्रदीप को बोलकर कवि सम्मेलन शुरू करो I मैं एक दम से अचकचा गया फिर बोल दिया सर ऑफिस के प्रोग्राम में एंकरिंग करना अलग है देखो तो सामने कौन बैठे हैं I मेरे और सिंह साहब के बीच होती बातचीत को देखते हुए चेयरमैन साहब ख़ुद सीट से उठकर आए और सीधे बोले प्रदीप चलो प्रोग्राम शुरू कर वाओ। मैंने तुम्हें कविताएँ पढ़ते देखा है, और जाकर बैठ गए वापिस अपनी सीट पर I 

         कोई और चारा न देखकर मैं सीधे अशोक चक्रधर जी के पास गया और समस्या बताई। उन्होंने कंधे पर हौले से हाथ रखकर हौसला अफजाई की और कहा कोशिश करो सब हो जाएगा। आप कवियों का परिचय पढ़कर माइक् मेरे हवाले कर दें बाक़ी मैं सम्भाल लूँगा I  मैंने भी लाइन से सब भगवानों को स्मरण किया और लो जी सब कुछ ठीक ठाक से निपट किया I  घर आकर उस शाम बनी स्थिति पर एक शेर लिखा और सो गए I  फिर अगले चार सालों तक ऐंकर की  भूमिका निभाते रहे फ़िर मुंबई पोस्टिंग हो गई और हमने भी एंकरिंग से दूरी बना ली। कारण स्पष्ट है दोस्तों जिस काम को करने में सहजता न हो वो करना ही क्यूँ है। और कुछ तो याद न आ रिया है I 
        अब बस भैय्या थोड़े लिखे को ज्यादा समझना।

-प्रदीप डीएस भट्ट -08042026

Monday, 6 April 2026

"गोबर इकॉनमी"

गोबर इकोनॉमी "धूप पर टैक्स" 
सोलर सिस्टम लेना है तो 
नेप्रा से लाइसेंस लेना होगा 
Ipp की मंहगी बिजली कौन खरीदेगा 


         भारत जब 1947 में स्वतंत्र हुआ तो भारत की इकोनॉमी कृषि आधारित थी। ऐसा इसलिए कि भारत की 80 प्रतिशत जनता गांवों में निवास करती थी सो भारत सरकार किसानों का हित पहले देखती थी बाक़ी का भी ख्याल रक्खा जाता था किन्तु परन्तु लेकिन गांव पहले गांव का किसान पहले।  20% शहरी आबादी का जहां तक ताल्लुक़ है तो कपड़े के मिल कुछ कल कारखाने बैलेंस करने के लिए काफ़ी थी। दिल्ली जहां राजनीति का अखाड़ा थीं वहीं मुम्बई सपनों की नगरी का ताज पहनकर लोगों को ख़्वाब देखना सीखा रही थी जो कुछ बच गए और फ़िल्मों में कुछ न कर पाए वे बिचारे पहले नौकरी और फिर छोकरी पाने के पीछे ही अपनी जिन्दगी निकाल देते थे। बाक़ी शहरों का तो पता नहीं लेकिन मद्रास, हैदराबाद, बैंगलोर और भाई साहब कलकत्ता का कमोबेश हाल ऐसा ही था। चीन हमसे बाद में आजाद हुआ लेकिन नब्बे के दशक में उसने तरक्की की ऐसी राह पकड़ी कि क्वार्टर सेंचुरी पूरी करते करते वो विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया और 2025 आते आते 20 करोड़ ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनकर आस पास के छोटे मोटे देशों को बिना डकार लिए हज़म करता जा रहा है।

         जहां तक अपने देश भारत का ज़िक्र है सच्ची बता रिया हूं 2014 के नेतृत्व परिवर्तन के बाद विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरे पॉयदान की ओर मजबूती से क़दम बढ़ा रहा है। 12 बरस में छः अंकों की छ्लांग लगाना आसान काम नहीं है लेकिन मानो न मानो भारत ने ऐसा कर दिखाया है। भारत में लगभग 14.5 करोड़ गाय ,10.98 करोड़ भैंस, 14.88 से 15.4 करोड़ के लगभग बकरी, 7.42 करोड़ के लगभग भेड़ हैं और आबादी चलो फिलहाल 140 करोड़ ही मान लो वो क्या है न 1अप्रैल से जनगणना जो शुरू हो गई है। अब ज़्यादा मगजमारी करनी तो म्हारे बस की न है पर मोटा मोटी पकड़ो तो दुग्ध, दही, मक्खन, देसी घी और छाछ भाई साहब कोई कमी न है और कम पड़ जाएगी तो अनपढ़ किसान समझने की भूल करने वालों ध्यान से सुनो ये वही किसान है जो भारत के नागरिक को ज़्यादा गाढ़ा दुग्ध पीने से रोकता है और सवेरे सवेरे दुध में शुद्ध पानी मिलाकर बंदों का हाजमा ठीक रखता है। कुछ किसान तो और भी ज्यादा समझदार हैं पता नहीं कहां कहां से नई तरकीबें खोजकर दुग्ध, पनीर, खोया बना डालते हैं और हम भी बिना डकार के सब कुछ हज़म कर जाते हैं। सड़े हुए तेल के भटूरे खाने वाले का ये मिलावटी आइटम क्या ही बिगाड़ लेगा जी। और बिगाड़ कर करेगा भी क्या हम तो मुनाफे के लिए भगवान तक को नहीं बख्शते डेढ़ सौ रूपये किलो वाला पूजा वाला देसी घी, मिलावटी तिल के तेल से दीया बाती करते भक्त जन सोचते हैं जब हम शुद्ध नहीं खा रहे तो तुम्हें ( भगवान जी को) कहां से शुद्ध खिलाएंगे। अच्छी बात ये है कि भगवान जी समझदार हैं, माया तो उन्हीं की है सो एडजस्ट कर लेते हैं।


वहीं पाकिस्तान में लगभग छः करोड़ गाय, 4.02 करोड़ भैंस, 8.3 करोड़ बकरियां व 3.27 करोड़ भेड़े हैं।

Tuesday, 31 March 2026

एक पंथ दो काज

रिपोर्ताज 

         आपने एक कहावत सुनी होगी "एक पंथ दो काज" तो भैय्या हुआ यूँ के मेरठ के प्रतिष्ठित कॉलेज मेरठ कॉलेज जिसकी स्थापना 1892 में हुई यानि 134 बसंत देख चुके खूबसूरत और पुराने कॉलेज और इसका फ़ैलाव भाई साहब पूरम पट्ट 106 एकड़ में। महराज इत्ते में तो कम से कम दो यूनिवर्सिटी बन जाएं। अंग्रेजों के जमाने में लाल पत्थर से बना पूरा कॉलेज अपने आप में एक अद्भुत कृति है। ये विषय अलग कि नये बनाए गए भवनों में यहाँ वहाँ कुछ उघाड़े हुए पलस्तर अपनी दयनीय स्थिति पर खुदई ठहाका मारकर हँसते हुए दिखाई देते हैं। 10 विभागीय पुस्तकालय, कुल 31 प्रोगशालाएं, (अठ्ठासी) 88 अध्ययन कक्ष और दो सभागार यानि कुल मिलाकर पठन पाठन के लिए एक आदर्श स्थान। अब 134 बरस पहले जब इसकी स्थापना हुई होगी तो आने जाने में लोगों को डर लगता होगा। अरे भईया डर तो लगेगा न। नीरा जंगल रहा होगा। बैल गाड़ी, इक्का दुक्का साईकिल और एक आध फटफटीया बस इतना ही सामान होगा कच्ची पक्की सड़कों पर। और आज तो इसकी लोकेशन प्राइम हो गई लगता है असली मेरठ यहीं है बाक़ी सब तो चाय कम पानी।

         तो फिर से हुआ यूँ के प्रोफेसर रेखा राणा जी ने फोन पर हमसे हमारी प्रोफाइल भेजने को कहा। लो जी हमने कम लिखे को ज़्यादा समझना की तर्ज़ पर प्रोफाइल भेज दी और अगले दिन उन्होंने हमें निर्णायक की भूमिका के लिए लॉक कर दिया। अगले दिन वाट्सअप पर पत्र की प्रति के साथ में हमारी स्वीकृति की गुज़ारिश भी। तो लो भाई साहब 27 मार्च समय ग्यारह बजे भी निर्धारित हो गया। लेकिन जे क्या योगी जी ने 26 मार्च अष्टमी और 27 मार्च की नवमी को भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया। दोपहर में रेखा जी का फ़ोन सर कार्यक्रम 27 की जगह 30 को होना निश्चित हुआ है। तकलीफ़ के लिए माफ़ी। कोई गल्ल नी जी ऐसी स्थिति से तो हम कई बार दुई चार हुए हैं। 29 को फिर फोन सर दूसरे निर्णायक किन्हीं कारण वश आने में असमर्थ हैं। आप कुछ कर सकते हैं। ऐसा पहले भी घटित हो चुका है सो सधे हुए अंदाज़ में हमने सजेशन दे डाला आप अपने या अन्य किसी डिपार्टमेंट से किसी को साथ बिठा दीजिएगा बाकी हम संभाल लेंगे। हां सर ये ही ठीक रहेगा कहते हुए उन्होंने फोन रख दिया।

         अब ऐसा है न हर सरकारी संस्था का हाल यही है वित्तीय वर्ष के अंतिम माह के अंतिम दिनों में ही सबको सब कुछ करना होता है। नहीं हो पाया तो बजट लेप्स और अगले साल उतना ही बजट कम मिलना है सो प्रोफ़ेसर बच्चों को पढ़ाएंगे भी, और जितने काम निर्धारित हैं के अतिरिक्त संस्कृति का समन्वय भी करेंगे। स्टाफ कम है लेकिन करना तो पड़ेगा ही। सो मैं रेखा जी की मज़बूरी समझता हूं। सो भैय्या अपनी आदत अनुसार हम तो पंद्रह मिनिट पहले ही डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन पहुंच गए पता चला जिन बच्चों को सहभागिता करनी है वे एग्जाम में बिजी हैं, बारह बजे छूटेंगे। चाय पानी के बाद रेखा जी ने गुज़ारिश की कि सर यदि आपत्ति न हो तो तब तक दूसरे प्रोग्राम का शुभारंभ कर आएं। मना करने का तो सवाल ही नहीं होता सो डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स पहुंच गए। पता चला नेचुरल फोटोग्राफी की प्रतियोगिता है। स्टूडेंट्स मेरठ कॉलेज के कॉर्नर चुनेंगे और फ़ोटो क्लिक करके जियो टैग के साथ डेढ़ घंटे में सब्मिट करेंगे। ख़ैर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, चाय नाश्ता फिर अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल में। 

         लगभग 12.40 पर कार्यक्रम शुरू हुआ, दीप प्रज्जवलन फिर मान सम्मान की प्रक्रिया अन्ततः, मौर्य जी के साथ निर्णायक की भूमिका में आ गए। कुल आठ प्रतिभागियों ने रचना पाठ किया के अतिरिक्त लॉ स्टूडेंट सुगंध सक्सेना जो कि चेहरे के पैरालिसिस से पीड़ित थी ने अलग से कविता प्रस्तुत की। कविता अच्छी थी किंतु उस लड़की को कविता पढ़ते हुए बोलने में जो पीड़ा हो रही थी उसकी हिम्मत के लिए मैंने उसे अपनी तरफ़ से आशीर्वाद स्वरूप लिफ़ाफ़े....रेखा जी के संग सम्मानित किया (चित्र में देख सकते हैं) निश्चित आत्मा को सन्तोष प्राप्त हुआ अब जे जरूरी थोड़े है कि सिर्फ़ लिफ़ाफ़ा लिया ही जाए भाई साहब लिफ़ाफ़ा देने का भी अपना आनन्द है। ख़ैर  सुगंध  की जिजीविषा को प्रणाम! अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि निर्णायक सिर्फ़ निर्णय देवें सो फरमाइश पर कविता भी पढ़नी पड़ी लेकिन सुगंध सक्सेना की जिजीविषा को प्रणाम करते हुए जो पढ़ा उसका आनन्द आप भी लें।

“व्योम के ओम”

जब लक्ष्य किया निर्धारण तब,
रखा मक़सद मंज़िल पाना।
अच्छे बच्चों क़ी आदत है,
पढ़ते पढ़ते ही सो जाना॥

खाने पीने का ध्यान नहीं,
ना लेते ये विश्राम कभी ।
शादी हो या कोई जलसा,
नही फिक्र कभी करता कलवा
उसकी आँखों में स्वप्न कई
रखता ध्येय बस पढ़ते जाना॥

        अच्छे बच्चों की आदत.....

रखते हैं गुरु का मान सदा,
तीनों लोकों का इन्हें पता।
कक्षा में ये अव्वल आते,
उपहार गुरु से भी पाते
रकना न कभी भी सीखा है
सीखा है बस चलते जाना॥

       अच्छे बातों की आदत.....

ये साक्षात सत के प्रहरी,
रखते हैं सोच सदा गहरी।
हिम शिख छू लेना लक्ष्य प्रथम
गुरुओं से सीखी विद्या प्र्थम
ये पेड चढे या फिर पर्वत 
सीखा है सदा चढ़ते जाना॥

       अच्छे बातों की आदत.....

ख़ुश रहते मात पिता इनसे,
लेते हैं मित्र सलाह इनसे
निश्च्य होता है इनका सही
पीछे ना मुड़ के देखा कभी,
जैसी दृष्टी वैसी सृष्टी
मिले मोड मगर सीधे जाना॥

         अच्छे बच्चों की आदत....

किसमें इतना है साहस जो,
पथ इनका बढ अवरुद्ध करे।
मार्तण्ड तेज है मस्तक पर,
अरि आगे आने से भी डरे
अवनी सबकी पालन कर्ता
सीखा है व्योम में मिल जाना॥

         अच्छे बच्चों की आदत....

होली के रंग ना भाते इन्हें,
ना दीवाली की फुलझडियाँ।
ये उर्ध्वलोक पाना चाहते,
तैय्यारी पूर्ण कर के आते
दूजे का जीवन रोशन कर
इच्छा ‘प्रदीप’ है बन जाना॥

                                                                     - प्रदीप देवीशरण भट्ट -11:02:2020

         अशोक जी ने जहाँ संचालन किया वहीँ रेखा जी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम संपन्न होने की घोषणा की। अंत में सामुहिक चित्र फिर कुछ बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए विदाई ली। तभी रेखा जी का फ़ोन घनघना उठा उन्होंने मुस्कुराते हुए हमारी तरफ़ देखा, हम भी मुस्कुरा उठे और चल पड़े पुनः डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की ओर। अच्छी बात ये थी कि उस कार्यक्रम के दोनों निर्णायक आ चुके थे, सो पुनः स्टेज़ शेयर किया और बच्चों के साथ यादगार पल की तस्वीरें मोबाइल में कैद की। अब हमने रेखा जी से विदा ली और एक खूबसूरत दिन की यादें समेटे घर की ओर चल पड़े।

प्रदीप डीएस भट्ट -31032026

Thursday, 12 March 2026

"दिल्ली का ज़िंदा गाँव"

रिपोर्ताज 

        "दिल्ली का ज़िंदा गाँव"

         अगर मैं मोटा मोटी कहूं तो दिल्ली का इतिहास लगभग 5000- 5500 सौ वर्ष पुराना है यानि महाभारत काल से मान लिया जाए तो दसवीं शताब्दी में तोमर वंश के राजा अनंगपाल ने इसे बसाया उसके बाद चौहान 's फिर दिल्ली सल्तनत फिर मुग़लस फिर अंग्रेज आए जिन्होंने 1911 में कलकत्ता से राजधानी उखाड़ी और वापिस दिल्ली में स्थापित कर दी। अब भैय्या इससे पहिले यानि कि 5000 साल पहले का इतिहास तो राम जी जाने। किशन जी तो द्वापर में हुए और इसी कालखंड में हुए कौरव भी और पाण्डव भी। जहां तक हमारा प्रश्न है तो महाराज हमने तो इस हसीन दिल्ली को 1980 से अपना मित्र बनाया वो भी बढ़िया वाला😊। कहीं भी नैन मटक्का कर आवें पर भाई साहब जो मज़ा दिल्ली की गोद में बैठने का है वो और कहीं कहां। डी टी सी बस एक मात्र सहारा होती थी उस समय हमारी घुमक्कड़ी का।  चालीस पैसे का टिकिट न खरीदना पड़े उसके लिए क्या क्या जतन नहीं किए।🤓🤓🤓

         1961 में जहां दिल्ली में 300 गाँव होते थे वहीं 2011 आते आते उनकी संख्या सिकुड़कर 112 रह गई थी अब तो दिल्ली में शायद इक्का दुक्का गांव ही बचे हों वो भी 2027 की जनगणना तक शायद विलुप्त न हो जाएं। मियां जी सरकारी भाषा में इसे ही तो विकास कहते हैं 🤣🤣🤣🤣🤣। तो भाई साहब उन्हीं 112 गाँव में से एक मुनिरका गांव की सन्तोष सम्प्रति जो साहित्य सृजन कुटुम्ब संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष हैं और हम संस्थापक मंत्री। फ़ोन पर ही गुफ़्तियाए😁😁😁😁😁 और तय हुआ कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया जाए लेकिन कुछ अलग अंदाज़ में। वोडा फ़ोन वाले आइडिये का तो पता नी चल रहा है या नहीं लेकिन अपना आइडिया निकल पड़ा। अब भैय्या लिखने पढ़ने का काम तो टीचर जी ही बढ़िया कर सकती हैं सो 1 मार्च के प्रोग्राम में जब हम पटेल चौक, द्वारका मोड़ मिले तो उन्होंने कार्यक्रम का पूरा खाका प्रस्तुत कर हमें चमत्कृत कर दिया और 7 मार्च को उसे जमीन पर उतार भी दिया। अब संतोष जी के काम का तरीका ऐसा ही है यानि फास्ट टैग से भी तेज़।

         सो हुआ यूँ के हम 7 को सुबह सुबह निकले। रैपिड 🚇 के सहारे दरिया गंज हंस पत्रिका के ऑफिस लेकिन अफसोस साहब दिल गड्ढे में। हल्के हल्के पसीने में तर बत्तर होते हुए ढूंढ़ते ढांढते जब हम हंस पत्रिका के कार्यालय पहुंचें तो वहां बड़े से शटर के ओर लटके हुए बड़े से ताले🔐 में ने हमें मुँह चिढ़ाते हुए पूछा "काला  हंस - काला हंस" यहां कैसे। अब समझ नी आया वो ये उद्बोधन हमारी शक्ल देखकर दे रहा था या हमारे कहानी संग्रह "काला हंस" को। और भई ये काला हंस- काला हंस दो बार क्यूँ बोला कहीं उसमें किक फिल्म के करेक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की आत्मा तो नहीं घुस गई। जो दो बार बोलता है पोलैंड पौलेंड। हमने भी खीजते हुए पूछ ही लिया अबे तुम शनिवार को कैसे बंद हो बे? तो भाई साहब शटर के दूसरी ओर लटके हुए ताले 🔐 🔐 🔒 के जुड़वां भाई ने गुस्से से अपनी छेद रूपी आँख को नीला पीला करते हुए कहा क्यों बे सरकारी छुट्टी का मज़ा क्या तुम ही लोगे चच्चा। हम भी तो फिर आगे के शब्द उसने चिढ़ाने के उद्देश्य से हवा में तैरने के लिए छोड़ दिए। हम खिसियाए हुए से अपनी तशरीफ़ का टोकरा वापिस मोड़ते हुए खरामा खरामा दिल्ली गेट 🚇 की ओर लपक लिए।
  
         एक बात कहें वैसे कई बार कह चुके हैं फ़र्क तो किसी पे पड़ता नहीं फिर भी एक बार और सुन लो भाई साहब समय के कुछ ज़्यादा ही पाबंद हैं हम सो ठीक 2.10 पर सन्तोष जी के घर जा पहुंचे। 💦 पानी पिया और सामान लेकर मुनिरका गांव की टेढ़ी मेढ़ी गलियों से पहचान करते हुए पिलर वाले समुदाय भवन जा पहुंचे। कुछ व्यवस्थाएं हमने मिलकर ठीक की और धीरे धीरे प्रतियोगी आने लगे। स्टूडेंट की मम्मियां, गाँव की महिलाएं वो भी पूरे टशन के साथ, निर्णायक मण्डल और कुछ कवि मित्र। दीप प्रज्ज्ववल, सरस्वती वन्दना, निर्णायक मण्डल , कवियों का आदर सत्कार फिर गर्मा गर्म चाय पकौड़े। ठीक 4.35 पर महिलाओं के लिए आयोजित नारी शक्ति संगम प्रश्नोत्तरी जिसमें 75 प्रश्न 75 अंक एवम् समय पूरम पट्ट एक घंटा। पुरस्कारों में प्रथम 3100/-, द्वितीय 2100/- व तृतीय 1100/-  निर्धारित था। मुनिरका गाँव की ही एक महिला जो यू ट्यूबर है ने पूरा कार्यक्रम फ़ेसबुक पर लाइव किया, धनवान बनो देवी। निर्णायक मण्डल ने सूचित किया कि तृतीय स्थान पर दो महिलाओं ने बराबर अंक प्राप्त किए हैं तो क्या राशि आधी आधी कर दी जाए। अध्यक्ष ने हमसे विचार विमर्श किया और फिर अध्यक्ष तो अध्यक्ष ठहरी तुरंत 1100/- का एक और लिफ़ाफ़ा तैयार और लो जी प्रथम पुरस्कारशालिनी खन्ना, द्वितीय वन्दना चौधरी एवम तृतीय की संयुक्त दावेदार और पुरुस्कृत हुई पूनम अरोड़ा एवम् खुशबू कुमारी। एन्नू कैदे बड़े दिल वाला या वाली जी समझे के नाही। ❤️ 🌹🌹🌹🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸

        विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान करने का पुनीत कार्य हमें दिया गया। बात तो कायदे की थी अरे भाई संस्था के मंत्री हो🤠🤠🤠😂😂 कुछ काम तुम भी तो करो की तर्ज़ पर हमने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद छोटी छोटी कविताओं के पाठ का दौर।  हमने कविता न पढ़कर छोटी छोटी दो कहानियां उपस्थित जनों के साथ साझा की जिन्हें सभी ने सराहा भी और साथ ही साझा की साहित्य सृजन कुटुम्ब की अभी तक की यात्रा 🧳 साथ ही यह भी साझा किया कि साहित्य सृजन कुटुम्ब संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम चाहे दिल्ली में हों या बाहर संस्था ने आज तक किसी भी प्रतिभागी से एक भी पैसा नहीं लिया है और सभी का धन्यवाद अलग से। अब खेल ख़त्म तो पैसा हजम की तर्ज़ पर सबने फिर से काले जाम का जायका गर्मा गर्म चाय की सुड़की के साथ लिया और लौट पड़े अपने अपने घरौंदे की ओर।

प्रदीप डीएस भट्ट -11032026

Monday, 16 February 2026

"अकल दाढ़ कब निकलेगी"

      "अकल दाढ़ कब निकलेगी" 

"नादान की दोस्ती जी का जंजाल" 

         क्यूँ भई ये कहावत तो आप सबने सुन ही रक्खी होगी न कि "नादान की दोस्ती जी का जंजाल"। जे क्या कह रिए हो मियां न सुनी तो भैय्ये हम सुना रिए हैं न कान में कच्ची घानी वाला सरसों का तेल जिसमें बढ़िया वाली धांस आए और हां तेल भी काली सरसों वाला पीली वाली तो कतई न। वो क्या है न पीली वाली सरसों से पूरियां तो बढ़िया वाली बन जाएंगी पर कान में डालने के लिए तो काली वाली सरसों का तेल ही चाहिए। एक बार डालो मैल निकलते ही छः महीने तक सब कुछ ऐसे सुनाई देगा जैसे कोई उधारी वाला उधार चुकता करने धीरे से आवाज़ लगाए और आपके कान फटक से उसकी आवाज़ पहचानकर झटक से अपने दरवज्जे पर पहुंच जाए कि ला भैय्या कित्ता लिया था और कित्ता देने आया है और बाक़ी कित्ता बचा और बता के जा बचा हुआ कद वापिस करेगा। मतबल नू है कि तेल एक काम अनेक आप समझ रिए हो न मैं क्या नही बताना चाहता। समझदार को इशारा जो काफ़ी है लो जी एक पैराग्राफ में दो कहावतें वो भी बढ़िया वाली चलो इसी बात पे बत्तीसी दिखाओ।

         ये ऊपर जो हमने दो कहावतों का घाल मेल कर खाका खींचा है न उसकी जड़ में आजकल राहुल की हरकतें हैं मियां भई ऐसी ऐसी लंपटई बातें वो भी संसद के अंदर बाहर दोनों तरफ़ सच कै रिया हूं मियां कई बार तो यूं लगे बंदा समझदार कब होगा। अरे भाई कोई इसे समझाओ कि तुम्हारी उमरिया ढल रही है और समझदरिया घट रही है। बखत से समझ जाओ तो ठीक है वरना दो चार साल बाद कांग्रेस में ऐसा कोई न दिखेगा या समझ लो बचेगा जो तुम्हें समझा सके। आख़िर उमरिया है जब तोहार बढ़ेगी तो मियां उनकी भी तो बढ़ेगी। अगर कुछ घटेगी तो समझदारी वो तुम्हारी वाली "स-पेशल" उनका क्या है वो तो पुराने वाले कांग्रेसी चावल हैं जिस दिन उन्हें लगा कि अब यहाँ चावल क्या दाल भी न पकेगी वो भी ग़ुलाम नबी आज़ाद की तरह छेदी कांग्रेसी नाव से उतर लेंगे और चढ़ लेंगे नसीमुद्दी सिद्दीकी की तरफ़ समाजवादी पार्टी की नाव में। वैसे भी नाव तो सब पार्टियों की काठ की ही बनी हुई है बस देखना ये है छेद किसमें कम हैं। आख़िर महत्वाकांक्षी होना कोई गलत बात थोड़े है मियां।

         जनरल मनोज मुकुंद नरवडे जी की किताब फोर स्टारस ✨ ऑफ डेस्टिनी की पांडुलिपि 2023 से रक्षा मंत्रालय की फ़ाइलों में यहां से वहां टहलती हुई अब तक एप्रूवल की बाट जोह रही है। अब ये भी तो नही कह सकते न कि धूल फांक रही है अब भैय्या मोदी जी के राज में एक काम तो बढ़िया हो ही गया है कि इससे पहले की बाबू अपनी बाबूगिरी दिखाकर फाइल को फ्रिज में डाल दे (आम बोलचाल की सरकारी भाषा में)  वो बाबू मोशाय खुदई फ्रिज में लम लेट हो जाते हैं इसलिए सब कुछ टाइम बाउंड है इत्ते दिन इसके पास इत्ते दिन उसके पास बीच में जहां फाइल अटकी उस स्तर के बाबू की आत्मा कहां कहां भटकेकी जे तो बस मोदी जी जाने या अपने अमित भईया। लेकिन भैय्या जिस किताब के प्रकाशन से देश की सुरक्षा व्यवस्था जुड़ी हो वहां उसकी पांडुलिपि को कई कई लेंसो की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हम सभी जानते हैं कि ये किताब 15 जून 2020 की चीन और भारत की गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। अब इतनी महत्वपूर्ण घटना पर आधारित क़िताब में क्या दिखाना है क्या छिपाना है ये तो सरकार ही तय करेगी न। वैसे भी महाराज फ़ौज के तीनो अंगों में एक ही चीज़ कॉमन है और वो है डिसिप्लिन बिना डिसिप्लिन किसी भी संस्था का कोई औचित्य नहीं है और ये मामला तो विशुद्ध फ़ौज का है सो दुग्ध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर ही पियेगा। पर एन्नू की लोड ऐ तो LOP हैं जी यानि आप समझ नी रिए हो मियां लोप मतबल गायब और ये महाशय तो जब तक लोप होते ही रहते हैं। "मौज आई फकीर की दिया झोपड़ा फूंक" पर अपना नहीं दूसरों का की तर्ज पर जब मन किया भारत में जब मन किया भारत से बाहर। मेरी समझ में ऐ गल्ल नी आती कि एन्नू कौन इनवाइट करदा है और काई कू। आख़िर अपनी बंदूक में कौन सी गोला बारूद लेकर आते हैं जो भारत में बोलते ही इन पर खुदई  ही वो गोला बारूद फट पड़ता है और ये महाशय हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे का गीत गाते हुए कांग्रेस को दो इंच और पानी में डुबो देते हैं।

         अब आप खुदई समझो जो क़िताब अभी छपी नही ये महाराज उसके विषय में लोक सभा में आएं बाएं शाएं बोलने लगे, स्पीकर ने विषय का सोर्स पूछा तो "कारवां" पत्रिका में छपे लेख का हवाला देने लगे। अब बात तो आगे बढ़नी ही थी बीजेपी ने भी पतंग आसमान में जाने से पहले ही हत्थे से काट डाली। समझदार को इशारा काफ़ी लेकिन समझदार हों तब न महाराज सो स्पीकर पर ठीकरा फोड़ दिया कि स्पीकर लोप को बोलने नहीं दे रहे और अगले दिन घोषणा कर दी कि पूरा विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के विरुद्ध नो मोशन कॉन्फिडेंस लाएगा अगले दिन 108 संसद सदस्यों के हस्ताक्षर वाला नोटिस हवा में लहरा दिया लेकिन गलतियां कांग्रेस का पीछा ही नहीं छोड़ती उस नोटिस में भी तीन जगह 2026 की जगह 2025 मेंशन था। ओम बिरला बिफर गए और घोषणा कर दी जब तक फ़ैसला नहीं होगा मैं स्पीकर की सीट पर नहीं बैठूंगा अगले दिन स्पीकर की सीट जगदंबिका पाल जी ने संभाल ली। आदत ख़राब हो जाए तो जाते जाते भी नहीं जाती सो अगले दिन फिर वही रोना धोना और कमाल देखिए अगले दिन भी स्पीकर की सीट पर थे पूर्व कांग्रेसी जगदंबिका पाल, लोप ने उनको पुराना कांग्रेसी होने के नाती नसीहत देने की कोशिश की तो जगदंबिका पाल ने अनावश्यक शोर न मचाने और उन्हें फिर से रुकने और उनकी बात सुनने के लिए कहा पर भाई लोप तो लोप ठहरे नहीं रुके और अब जब रोके से लोप रुके नही तो जगदंबिका पाल ने भी पुरानी खुन्नस में चवन्नी उछालते हुए कह दिया कि अगर आप मेरी सुनते तो विपक्ष में नहीं बैठे होते। लोकसभा में एक क्षण के लिए तो एक दम सन्नाटा पसर गया कांग्रेसियों को काटो तो खून नहीं लेकिन कुछ क्षण बाद फिर वही हो हल्ला शायद शास्त्रों में इसे ही बेशर्मी कहा गया है। 

         चलो यहां तक तो ठीक था लेकिन दो दिन के बाद नरवडे जी की क़िताब "फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी" की पूरी किताब ही सदन में लहरा दी लहराने वाला भी एक मात्र 'लोप ' शायद एक ही किताब छपी या छपवाई गई होगी। शानदार कवर पेज़ की हल्की मोटी सी क़िताब लेकिन उसके अन्दर क्या है ये तो 'लोप' ही जाने। जिस तरह कुछ समय पहले कांग्रेस जनों ने लोकसभा में संविधान संविधान खेला था शायद उसी तर्ज़ पर नरवडे जी की अनपब्लिश्ड किताब के साथ खेला किया गया लेकिन लेकिन लेकिन लोप और कांग्रेसियों को अंदाज़ा भी नहीं था ये खेल उन पर उल्टा पड़ने वाला है आख़िर संविधान तो पब्लिश्ड है किंतु यह क़िताब "फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी" unpublished है और सीक्रेट एक्ट के दायरे में आती है सो जब तक कांग्रेसियों के दिमाग़ की बत्ती जलती तब तक राम नाम सत्य हो चुका था। अब चर्चा चल पड़ी कि बीजेपी राहुल यानि लोप के खिलाफ प्रिविलेज मोशन यानि विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस के पुराने बचे खुचे चावलों को पता है कि नरवडे जी के प्रसंग में लोप के विरुद्ध क्या क्या हो सकता है सीक्रेट एक्ट में उनको दो वर्ष की भी यदि सजा हुई तो उनकी संसद सदस्यता जा सकती है शायद लोप को समझ आया और उन्होंने तुरंत शातिराना अंदाज़ में अगले दिन किताब का मुद्दा लोप किया और भारत अमेरिका के बीच हुए करार पर कुछ न समझते हुए किसान के नुकसान का रोना लेकर बैठ गए। 

         किसी भी देश के लिए सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का मज़बूत होना भी आवश्यक माना गया है चाणक्य नीति भी यही कहती है किंतु यहाँ चाणक्य नीति की किसे समझ है वैसे भी समझने के लिए चाणक्य नीति पढ़नी पड़ेगी और लोप के हैंच मैन तो सारे के सारे ख़ब्बाड़िया यानि लेफ्टिस्ट हैं। लेकिन यहाँ प्रश्न दूसरा है कि जनता ने आपको यानि विपक्ष को इस लायक तो रक्खा कि आप सत्ताधीशों के सामने डटकर खड़े रहें, जनता के हितों के लिए सत्ताधीशों से लड़े लेकिन ये तो खुदई आपस में एक दूसरे का सर फोड़ने पर आमादा हैं तो फिर जनता किससे उम्मीद रक्खे। जाति जाति का खेल खेलने वाले विपक्षियों के रहते जातिवादी यूजीसी बिल कैसे पास हो गया। उड़ता हुआ तीर हवा में जाने से पहले रोका जा सकता था लेकिन बात बे बात पे पोस्टर लहराओ कभी लोकसभा में तो कभी राज्यसभा में और अगर ताज़ी हवा खाने का मन करे तो गांधी जी हैं न उनके पुतले के नीचे खड़े होकर खींसे निपोरो कभी मिमिक्री करो कभी गद्दार गद्दार कहकर अपने ही पुराने साथी का अपमान करो। ये समझ से परे है कि ये अहमकाना ओछी हरकतें राजनीति शास्त्र के किस पन्ने पर लिखी गई हैं जिनका ये मुजाहिरा करते रहते हैं। जहां तक यूजीसी बिल का प्रश्न है ये उड़ता हुआ तीर बीजेपी ने चलाया है देखते हैं 19 मार्च के बाद ये तीर बीजेपी के पिछवाड़े में भी कितना धसता है।

         विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र जिसकी आबादी 140 करोड़ से ज़्यादा ही है कम तो बिलकुल भी नहीं। उस देश का विपक्षी नेता जिसे LOP कहते हैं जिसकी उम्र 55 की है और दिमाग़ अभी भी बचपने की अंधी गलियों में ही भटक रहा है। कहते हैं कुर्सी जिम्मेदारी का एहसास कराती है, कराती होगी महाराज यहाँ तो दूर दूर तक उसका एक भी लक्ष्चण नज़र न आ रहा है। सदन हो या सड़क ये बंदा दिखता है एकदम कड़क लेकिन अंदाज़ ए बयां बिलकुल सड़क छाप..... आप समझ रिए हो न। कुछ लोग उम्र से बड़े हो जाते हैं…
और कुछ लोग उम्र के बाद भी टिफिन-टाइम वाली मानसिकता से बाहर नहीं आते। कुल मिलाकर जैसे क्लास के मॉनिटर ने चॉक छीन ली हो  ना गंभीरता, ना स्थिरता… बस जिद और ड्रामा फुल ऑन। 55 की उम्र कैलेंडर में है, पर दिल-दिमाग अभी भी स्कूल के लास्ट बेंच पर बैठा है! सिर्फ़ महंगे कपड़े पहनना ही शालीनता का पैरामीटर नहीं हो सकता । दम बात में होता है कपड़ों में नहीं।
 
"कहां कब बोलना कितना, समझ में ग़र जो आ जाए 
तो निश्चित मानिए साहिब, कि क़िस्मत भी बदल जाए "

         लेकिन समझदारी और लोप तो दो चुंबकों की तरह नज़र आ रहे हैं जिन्हें जितना पास लाओ वो उतना सटने की जगह दूर हट रहा है। सदन या सदन के बाहर हम वही बोलेंगे जो हमारे मूड में होगा जिसे सुनना हो सुनो वरना लोप के पास एक ब्रह्मास्त्र तो है कि "तुम बीजेपी के एजेंट हो"। वैसे मैं नू कै रिया था राजनीति में सॉफ्टवेयर अपडेट की व्यवस्था नहीं है क्या अगर है तो भैय्या लोप के चाइल्ड वर्ज़न को डिलीट कर कम - स- कम यूथ वाला अपडेट ही मार दो क्यूँ कि बुढ़ापे वाला डाला तो हार्डवेयर क्रश भी हो सकता है। भैय्या एक ठो बात बताओ पचपन की उम्र में इस बंदे अक्ल दाढ़ कब निकलेगी और निकलेगी भी या नहीं। 


प्रदीप भट्ट -17022026
व्यंग्यकार मेरठ 

Tuesday, 10 February 2026

"अपनी सुनाओ फुर्र हो जाओ"

रिपोर्ताज 

"अपनी सुनाओ फुर्र हो जाओ"

"फुर्सत कहां किसी को, सुने जो मेरी दास्तां 
सब अपनी कहने आए थे, कहकर चले गए "

"चरसी यार किसके दम लगाए खिसके"

         न न न आप ग़लती से गलत सोच रिये हो मियां। ये जो कहावतें है न हमारे जीवन में ऐसे रच बस गई हैं जैसे कि आटे में हल्का सा नमक और ठीक ठाक पानी। अब भैय्या रोटी खानी हैं तो पहले गेंहू पीसो फिर आटा गूंथो तब रोटियां खाने को मिलती है। कहने का लब्बोलुआब ये है कि हर घर में कहावतें कहने वाला कोई न कोई दादा दादी, नाना नानी मिल ही जायेंगे जो बच्चों को कहावतों के माध्यम से जीवन का दर्शन समझाने की कोशिश करते हैं पर ये पुनीत कार्य करने वाले ज्यादा तर हमारे बड़े भी निपट से लिए हैं या निपटने वालों की कतार में खाट डालकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं क्यूँ कि अब सब कुछ मुबलिया में जो सिमट कर रह गया है। अब जिस जेन जी को उन्हतर (६९-69) उन्नासी(७९-79) और नवासी (८९-89) का न पता है वो कहावतें क्या ख़ाक समझेंगे जी और चलो समझाने वाले मिल भी जायेंगे पर ससुरा यहाँ 22 सदी की ओर टकटकी लगाए देखने वाले जैन जुआ समझने को तैयार हो तब न। 

         ख़ैर हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास भी अनुभव से लबाबल भरी हुई हमारी 83 बसंत देख चुकी और 84 वें बसंत की ओर अग्रसर हमारी प्यारी वाली अम्मा है जिनके पास कहावतों का खज़ाना है इसलिए मैं उन्हें सन्तोष भट्ट उर्फ़ कहावती देवी कहता हूं तो वो प्यार से झिड़क देती हैं, भई उन्हें कित्ती कहावतें याद हैं ये तो उन्हें भी न पता बस मौक़ा मिल जाए और बात से बात निकलते ही तुरन्त ताज़ी ताज़ी कहावत ठोक देती हैं। ये विषय अलग है कि वो ताज़ी ताज़ी कहावतें भी उन 30-40 बरस पुरानी गज़लों जैसी होती हैं जिन्हें घुटे हुए शायर हर महफ़िल में ताज़ा ग़ज़ल कहकर दर्शकों को परोस देते हैं। कुछ कहावतें तो ऐसी हैं भाई साहब जिन्हें समझने में हमें भी पसीने छूट जावें हैं जी। अच्छी वाली बात ये है कि उनका जन्म 9अगस्त -1942 का है और हमारा 27 फ़रवरी (देखा हम kitteee 🤓 स्मार्ट हैं बात बात में अपना अवतरण दिवस बता दिया है, दोस्तों खाली शुभकामनाएं मति देना कछु गिफ्ट विफ़ट भी भिजवाओ भाई साहब) यानि हम अपनी मां के पक्के वाले 9 नम्बरी बेटा हैं। इसलिए उनकी कहावत कहने की कला हममें आनी स्वाभाविक प्रक्रिया का अंग है सो ये कला हमें भी आ गई लगती है। आख़िर हमारे पास मां भी है और ढेर सारी कहावतें अलग से सो असर तो आना ही है। सो ऊपर जो कहावत हमने कोट की है ये उन्होंने ही हमें कभी सुनाई होगी बस इस बार का रिपोर्ताज लिखने बैठा तो रिपोर्ताज का यही विषय मुनासिब लगा। अब जिसे पसन्द आए तो ठीक नहीं तो भैय्या अपने हिसाब से एडजस्ट कर लो भई म्हारे पास और भी तो काम हैं जी।

         सो हुआ यूँ कि जब हमें दिसम्बर के आखिरी हफ़्ते में आदरणीय गोविन्द गुलशन जी की तबियत नासाज़ होने का समाचार मिला तो हम मथुरा कार्यक्रम में थे 30 की शाम तक घर आए और तय किया कि एक दो दिन में मिज़ाज पुर्सी के लिए गाजियाबाद होकर आते हैं लेकिन लेकिन लेकिन आंग्ल वर्ष के प्रथम दिन ही दुखद सूचना प्राप्त हो गई। खैर तेरहवीं में रामलीला ग्राउंड में आयोजित शोकसभा में हाज़िरी लगाई। मुम्बई ग़ज़ल कुम्भ-२०२३ में पांच सात मिनिट की मुलाक़ात वो ट्रेन पकड़ने के लिए निकल रहे थे दो चार शेर उन्होंने कहे दो चार हमनें फिर वो निकल लिए उसके बाद हम भी हैदराबाद छोड़कर मेरठ आ बसे फिर "महफ़िल ए बारादरी" में मुलाक़ात हुई और फिर ये मनहूस ख़बर। अब जब मित्र आलोक यात्री जी ने 7 फ़रवरी - गुलशन जी के अवतरण दिवस पर उनकी पुस्तक के विमोचन का आमंत्रण भेजा तो हाज़िरी न देने का तो प्रश्न ही नही था सो मेरठ स्थित गढ़ रोड़, दिल्ली रोड़ की सड़कों के गड्ढे गिनते गिनते ठीक अपरान्ह 2.30 पर हाज़िरी लगा दी। मौसम भी रंग ऐसे बदल रहा है जैसे गिरगिट या उधार लेकर उधारी वाला उधारी लौटाने के नाम पर रंग बदलता है। लेकिन इस बार इस 🍺 हमने ठंड से कोई पंगा न लेने की कसम जो खा रक्खी है सो अपनी गात पर कई लेयर लपेट ली।

         पूर्व की भांति द्वार पर यात्री जी ने स्वागत किया, चाय बिस्किट और भी कुछ था याद नी, बस बढ़िया वाली चाय की चुस्कियों के बीच दो तीन जन से गप्पीयाए और पहली फुर्सत में दूसरी पंक्ति की प्रथम सीट 🪑 लपक ली। सारा खेल सीट का ही तो है गुरु। ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा और प्रोग्राम 15.20 पर शुरू हो गया। ऐंकरिंग की हल्के वाली ओपनिंग हमेशा की तरह आलोक यात्री जी ने की फिर राशिद भाई ने वन डाउन बैटर की तरह अपनी एंकरिंग से समा बांधा। प्रथम सत्र में गुलशन जी के विषय में कुछ लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए कुछ ने कुछ भी न कहना ही मुनासिब समझा हम भी उनमें से एक रहे। 

         दूसरे सत्र में काव्य की छटा को बिखेरने में पुनः राशिद भाई ने अपनी एंकरिंग से मजबूती प्रदान की। अभी सिलसिला शुरू ही हुआ था तभी मुख्य द्वार पर हलचल महसूस हुई सभी की तरह हमने भी नज़रे घुमाई तो चेहरे पर थोड़ी सी उदासी लिए हुए इक़बाल अशहर साहब नज़र आए निश्चित उन्हें इस श्रद्धांजलि सभा की ख़बर किसी और से मिली होगी लेकिन वे गुलशन जी की याद को पलकों में संजोए आए और कुछ किस्से हम सब से साझा भी किए के अतिरिक्त गुलशन जी के गुरु भाई कृष्ण कुमार नाज़ मुरादाबाद से विशेष रूप से तशरीफ़ लाए। अल्का मिश्र कानपुर से गुलशन जी की ग़ज़लों की चौथी किताब "कल न कल तो तेरे.." को कम समय में छपवाकर लाई वरन् इस मौक़े पर किताब का रस्म-ए-इजरा भी हुआ। गुलशन जी की शागिर्द और बारादरी की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. Mala Kapoor, संरक्षक डॉक्टर उर्वशी अग्रवाल, संयोजक आलोक यात्री के अतिरिक्त गुलशन जी का पूरा परिवार गुलशन जी के अवतरण दिवस पर मौजूद रहा। सुरेंद्र सिंघल जी ने कार्यक्रम की सदारत की। इस अवसर पर असलम राशिद जी को "बारादरी सृजन सम्मान" से भी नवाज़ा गया। सुभाष अखिल, सुभाष चंदर के अतिरिक शहर के और भी लोग मौजूद रहे।
         
         आशीष द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना उम्दा रही के अतिरिक्त नाज़ जी,माला कपूर जी ने अच्छी प्रस्तुति दी। मैंने भी अपनी एक ग़ज़ल पढ़ी, मुलाहिजा फरमाएं:-

जुबां तो है लेकिन, जुबानी नहीं है 
ये जम्हूरियत की, निशानी नहीं है 

मिला खा लिया, वरना फाक ए मस्ती 
किसी एक घर की, कहानी नहीं है 

भले छीन ले शम्स, बीनाई मेरी 
हकीकत से नज़रे, चुरानी नहीं है

हटा बद नज़र, अपनी मासूम जां से 
तेरे घर में बेटी, सयानी नहीं है 

जो जुल्मों सितम, देखकर भी न फड़के 
किसी काम की वो, जवानी नहीं है 

कि दहशत में इंसा, जिए जा रहा है 
बची बाकी खू में, रवानी नहीं है 

मेरे '' हाथों में, खंजर ही दे दे 
रगों में लहू, मेरे पानी नहीं है
-प्रदीप भट्ट-

         लेकिन महफ़िल लूटी महफ़िल की सदारत कर रहे वरिष्ठ शायर सुरेंद सिंहल जी ने एक से बढ़कर एक ग़ज़लें पढ़ी। उनकी ग़ज़लों ने सोचने को मजबूर कर दिया कि हमें अभी और मेहनत करने की ज़रूरत है। अंत में इतनी अच्छी महफ़िल में भी लोग ये जताने से गुरेज नहीं करते कि वो बहुत बड़े साहित्यकार और जाने क्या क्या हैं बाक़ी सब कुछ भी नहीं। आए पढ़े और फुर्र। ऐसों साहित्यकारों की सिर्फ़ जय कह दो वरना क्या पता कोई इसमें भी यूजीसी घुसेड़ दे। 8 बजे छूटे फिर वही अपनी सपनों की रानी रेपिडो महारानी की सेवाएं लेते हुए वापिस अपने दड़बे में। सुना है मेरी परेशानी को देखते हुए मोदी जी 22 फ़रवरी को रेपिडो के पूरे रूट को खोल रिए हैं।


-प्रदीप भट्ट -13022026



Saturday, 31 January 2026

"रिटर्न गिfफ"्

"रिटर्न गिफ्ट"

         वीरेंद्र को गोरखपुर के जनता इण्टर कॉलेज में ड्यूटी ज्वाइन किए तीन बरस हो चुके थे। इस आशा के साथ वह शिक्षा निदेशालय के साथ निरन्तर सम्पर्क में था उसका उसका ट्रांसफर गृह नगर बागपत या उसके आस पास के किसी भी जिले में कहीं भी हो जाए लेकिन साहब अब अगर ट्रांसफर भी यूं ही हो जाया करे तो फिर सरकारी काम को ईनाम स्वरूप पद्मश्री न मिल जाए। इधर घरवाले उसे शादी जल्दी करने के लिए घेरे हुए थे आख़िर वो करे तो क्या करे। शादी के बाद नई नई पत्नी को कहां इत्ती दूर लेकर जाएगा। दस तरह के लफड़े नई बहु को गोरखपुर ले गया तो घर वाले तो फिर भी शायद कुछ न बोले लेकिन मोहल्ले वाले ताने मार मार के उसे ये कहकर न जीने देंगे कि इधर शादी की उधर बहु को लेकर मियां जी गोरखपुर। आख़िर शादी अपने लिए की थी या मां बाप की सेवा के लिए, भले ही उनसे उनकी औलाद काबू में ना आ रही हो लेकिन हर बात में बच्चों पर टीका टिप्पणी करने वाले मां बाप कि ये मति करियो वो मत करियो वरना चार लोग क्या कहेंगे। अब इन्हीं नासपीटे "चार लोग क्या कहेंगे" के फेर में पड़कर हर घर की हर मोहल्ले की यही नौटंकी देखकर देखकर वीरेंद्र भी बचपने से अब ब्याह के काबिल हो गया था। आख़िर थक हारकर वीरेंद्र ने शादी के लिए हां कर दी और एक महीने की छुट्टी अप्लाई कर दी और आज ही उसे सूचना मिली कि उसकी छुट्टी मंजूर हो गई है। उसने पहली फुर्सत में शामली में तैनात बड़े भाई सुरेन्द्र जो कि पुलिस में दरोगा हैं को सूचना भेजी कि भैय्या शादी की तारीख़ लॉक कर दो। मैं अगले शनिवार सुबह बागपत पहुंच रहा हूं।

         वीरेंद्र के हां भरते ही पूरे घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई। चूंकि लड़की पहले ही देखी जा चुकी थी बस इंतज़ार था तो वीरेन्द्र की हां का और आज वो भी हो गई। लड़की बिरादरी की ही थी सहारनपुर की रहने वाली और गागलहेड़ी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में PO।
लड़की खूबसूरत हो और सरकारी बैंक में अफसर भाई साहब इसे ही शास्त्रों में सोने पे सुहागा की उपमा दी गई है। पंडितों का भरा पूरा परिवार, लड़की का बड़ा भाई फ़ौज में कर्नल छोटा भाई आई आई टी कानपुर में इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में अध्ययन रत्त पिता कृषि विभाग में निदेशक। आप यूं समझ लो कि वीरेंद्र की तो पांचों उंगलियां घी में और सर कढ़ाई में वाली स्थिति हो गई। अब वीरेन्द्र का परिवार भी अपर मिडिल क्लास श्रेणी का ठहरा। पिता शंकर शर्मा पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर, बड़ा भाई पुलिस में एक छोटी बहन निकिता जिसकी शादी अम्बाला के बड़े बिजनेस वाली फैमिली में दो साल पहले ही हो चुकी। 27 बीघे जमीन, टयूबवेल, ट्रैक्टर, एक फार्म हाऊस। मतलब जी कुल मिलाकर दोनों परिवार धन धान्य से भरपूर। 

         शनिवार वाया दिल्ली होते हुए वीरेन्द्र भी घर आ पहुंचा और लग गया वो भी अपने ब्याह की तैयारियों में। भले ही बारात शामली से सहारनपुर जानी थी लेकिन बारात तो बारात है जनाब। लोग कहते हैं लड़की की शादी में हज़ारों काम भाई साहब लड़कों की शादी में उससे दो चार काम फ़ालतू ही होते हैं अब जो करे वो ही समझे। सो पहली फुर्सत में वो छोटी बहन को लिवाने अम्बाला जा पहुंचा। आख़िर शादी के घर के सौ काम अम्मा क्या क्या संभालेंगी, भाभी ने फोन पर ही बता दिया दीपू के पेपर अगले हफ़्ते तक चलेंगे सो मैं तभी आ पाऊंगी। खैर आज ये कल वो करते करते शादी का दिन भी आ पहुंचा। शादी बड़े धूमधाम से बागपत से सहारनपुर पहुंची और हंसी खुशी में सभी मांगलिक कार्यों का निष्पादन करते हुए बारात वापिस शामली आ पहुंचीं। सनातनी शादी में हज़ार तरह के रिचुअल होते हैं सो तीन चार दिन फिर यूं ही निकल गए। इधर वीरेंद्र की छुट्टी में भी दस ही दिन शेष रह गए थे सो हनीमून ट्रिप को गोवा की जगह शिमला तय किया गया और वीरेन्द्र और शाश्वती शादी के सुखद पलों को ख्वाबों में सजाते हुए अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर शिमला जा पहुंचे।

         होटल बुकिंग बड़े भाई ने पहले ही कर दी थी सो कार सीधे होटल ओबेरॉय सिसिल जा पहुंची। फ्रेश हुए और शिमला लोकल घूमने निकल पड़े अगले दिन कुफ़री भ्रमण किया। बागपत से शिमला के सफ़र में वीरेन्द्र ने बातचीत का सिलसिला प्रारम्भ किया तो शाश्वती को यह अहसास हो गया था कि वीरेन्द्र शर्मिला तो नहीं है लेकिन अनावश्यक बात करना पसन्द नहीं करता। अब शादी तो सौ प्रतिशत घरवालों की मर्ज़ी से ही हुई थी इसलिए वीरेन्द्र रिश्ते की शुरुआत में किसी भी प्रकार की ज़ल्दबाज़ी नहीं चाहता था। वीरेंद्र को जहां पीजीटी टीचर बने तीन बरस हो गए थे वहीं शाश्वती पहले ही प्रयास में डायरेक्ट PO भर्ती हुई थी। वीरेंद्र शाश्वती को इस छोटे से प्रयास में ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा सा जरूर समझना चाहता था ताकि सांसारिक जीवन की शुरुआत की नींव पक्की हो सके इसलिए बातें करते करते ही शाश्वती से कहा ये सही है कि हम दोनों के परिवार ही समृद्ध हैं किंतु मेरा मानना है कि हमें अपनी गृहस्थी का खर्च स्वयं वहन करने की आदत डालनी चाहिए। शाश्वती ने धीरे से अपना बायां हाथ वीरेन्द्र के दाएं हाथ में देते हुए अपनी मौन सहमति प्रकट कर दी थी। वीरेन्द्र एक पल के लिए तो रोमांचित हो उठा था फिर धीरे से शाश्वती के कान में फुसफुसाया धन्यवाद जीवन संगनी।

         पिछले दो दिनों में वीरेन्द्र और शाश्वती कुछ कहकर कुछ मौन रहकर एक दूसरे के विषय में इतना तो समझ गए कि भूकंप के छोटे मोटे झटकों से तो हमारे गृहस्थ जीवन को कुछ नहीं होने वाला जब तक कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6,7 की न हो।
जब मन मिल जाएं तो तन स्वत: मिल ही जाते हैं। सो जब सुबह शाश्वती फ्रेश होकर बाथरूम से लौटी तो टेबिल पर एक बड़ा से लिफ़ाफे पर बड़े अक्षरों में अपना नाम लिखा देखकर असमंजस में पड़ गई। पीछे पलटकर देखा तो वीरेन्द्र बाथरूम में फ्रेश होने जा चुका था। वो सोचने लगी कल रात ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने से पहले वीरेन्द्र ने उसे ॐ लिखा पैंडुलम सोने की चेन के साथ गिफ्ट किया था फिर ये लिफ़ाफे पर मेरा नाम और इसमें क्या है सोचते हुए झिझकते हुए शाश्वती ने लिफ़ाफ़ा खोला तो उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा वीरेन्द्र ने एक करोड़ की टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी उसके नाम से खरीदी थी और उसे भेंट करने का दिन आज चुना था। शाश्वती बहुत जोर से हंस पड़ी जिसकी आवाज़ बाथरूम से झांक रहे वीरेन्द्र के कानों तक भी गई। थोड़ी देर बाद जब वीरेन्द्र बाथरूम से लौटा तो शाश्वती ने गले लगकर वीरेन्द्र को धन्यवाद में बस इतना कहा मुझे आप पर गर्व है मेरे जीवन साथी।

         होटल छोड़ते छोड़ते भी वीरेन्द्र और शाश्वती को दिन के 11 बज गए। दोनों हंसते मुस्कुराते एक बार फिर से मॉल रोड घूमने निकल पड़े। दो घण्टे कब निकल गए पता ही नही चला।  दोनों ने लंच लिया और मॉल रोड से परिवार के सभी सदस्यों के लिए कुछ न कुछ गिफ्ट खरीदे। शाश्वती सेंट्रो कार की डिक्की में सब कुछ व्यवस्थित करने में व्यस्त हो गई और वीरेन्द्र रास्ते के लिए कुछ रिफ्रेशमेंट लेने सामने की दुकान में चला गया। शाश्वती सब कुछ डिक्की में व्यवस्थित करने के बाद वीरेन्द्र का इंतज़ार करने लगी। थोड़ी देर में वीरेन्द्र दोनों हाथों में सामान समेटे आ पहुंचा और सामान को पिघली सीट पर रक्खा तभी शाश्वती बोली अब कालका तक गाड़ी हम चलाएंगे शर्मा जी। वीरेंद्र ने एक पल को शाश्वती की तरफ़ देखा फिर बोल पड़ा जैसा आपका आदेश देवी और घूमकर कार के दूसरी तरफ का दरवाज़ा खोलकर अगली सीट पर बैठने लगा तो सीट पर एक बड़े से लिफ़ाफे पर अपना नाम और लिफ़ाफे के बाईं ओर रिटर्न गिफ्ट लिखा देखकर चौंक पड़ा। उसने ड्राइविंग सीट पर बैठी शाश्वती को देखकर आंख के इशारे से पूछा क्या है ये तो शाश्वती बोल पड़ी रिटर्न गिफ्ट है शर्मा जी खोलिए तो सही। वीरेंद्र ने लिफ़ाफ़ा खोलकर देखा तो उसमें 50 लाख का लाइफ़ इंश्योरेंस अपने नाम से देखकर चौंक पड़ा। इससे पहले कि वो कुछ पूछता शाश्वती बोल उठी शर्मा जी शादी की तारीख़ तय होते ही मैंने आपकी डिटेल्स इसी लिए मंगाई थी आपने समझा ये डिटेल कार खरीदने के लिए है जब कि ये डिटेल्स दोनों कामों के लिए थी। पिछले तीन दिनों की समझ के आधार पर एक बात तो निश्चित है हम दोनों ही जिन्दगी की अहमियत समझते हैं। नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत अगर इस तरह की समझदारी से हो रही है तो शर्मा जी निश्चिंत रहें हमें कोई भूकम्प हिला भी नही पाएगा। तो चलें शर्मा जी! जिन्दगी का स्टेयरिंग एक महिला के हाथ में होने से आपको आपत्ति तो नहीं होने वाली आपको ख़ुशी होगी ऐसी आशा है।

प्रदीप डीएस भट्ट -2801202

Saturday, 17 January 2026

"ये सरकार गिरती क्यूँ नहीं है "


"ये सरकार गिरती क्यूँ नहीं है "

         आपने टीवी पर बांगर सीमेंट का एक एड देखा होगा जिसमें बोमन ईरानी कहते हैं "ये दीवार टूटती क्यूँ नहीं" तभी पार्श्व में एक आवाज़ गूंजती है "ये दीवार बांगर सीमेंट से बनी है टूटेगी कैसे" आजकल अपने देश के हालत भी कुछ कुछ ऐसे ही हैं। सभी विपच्छी (विपक्षी) पार्टियों के नेताओं के पता नहीं कहां कहां सूजन आई पड़ी है। हर दिन हर दो घंटे में कोई न कोई लपड़ियाया सा नेता घंटा बजाकर घोषणा करता है बस कल सरकार चली जाएगी या अमुक दिन तक मोदी खुदई इस्तीफ दे देंगे अब इन  घुडचंदों को कौन बताए कि मोदी और इस्तीफ़ा अजी किस जमाने के आदमी तुम हो। बेटा मोदी का बस चले तो वो तुम्हारा इस्तीफ़ा तुम्हारी घरवाली से लिखवा ले और भाई साहब वो घरवाली भी चांदी जैसे दांत चमकाती हुई जय मोदी जय मोदी करते हुए इस्तीफ़ा सोने की तश्तरी में सजाकर प्रधान सेवक के चरणों में समर्पित कर देगी यानि "तुम्हारी बिल्ली तुम्हें ही म्याऊं" और ये चले हैं जी इस्तीफ़ा इस्तीफ़ा खेलने। मियां कभी चाय पे भी चर्चा किया करो सच्ची सच्ची कै रिया हूं कुछ न कुछ तो हो ही जाएगा।

         जब 2014 में बीजेपी सत्ता में आई तो विपच्छी पार्टियों को लगा कि बिल्ली के भाग से छींका टूट गया है कोई बात नही 2019 में हम इन्हें ऐसी पटकनी देंगे कि इनके सारे अंजर पंजर ढीले पड़ जाएंगे। लेकिन लेकिन लेकिन जनाब बीजेपी चाणक्य की फॉलोवर वाली पार्टी है और वो भी बड़े वाली आठ कदम पीछे रखती है फिर एकदम से एक सौ आठ कदम आगे, अब कर लो क्या करोगे। 2019 में पूरे जोर से झांसी वाली रानी की तरह लड़ी और लो जी 302 सीटें लेकर विपक्ष की कमरिया ही तोड़ ली। सरसों के झांज वाले तेल में जबरन पकाए गए नारे "चौकीदार चोर है" के नारे की सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसी अम्मा बुआ की कि बाबा को माफ़ी मांग कर ही पिंड छुटा। धारा 302 तो पहले से ही फेमस है अब बीजेपी की 302 सीटों ने ऐसा कहर ढाया कि जिधर देखो उधर खलबली खलबली की वोटिंग की जगह वेटिंग मशीन लग गई। अब इसी बौड़मगिरि में विपच्छी पार्टियों के नेताओं ने अपनी बौड़मगिरि का मुज़ाहरा हर जगह पेश करना शुरू कर दिया और तो और जिसने कभी वोटिंग मशीन का बटन तक भी नहीं देखा था वो भी बहुत बड़े ज्ञानी बाबा की तरह हर चैनल पर फुदक फुदक कर ज्ञान बघारने लग गया I लेकिन नतीजा तो वही ढाक के तीन पात होना था और हुआ भी। अब कीट पतंगों की तरह विपच्छी दल भी तिलमिलाए तिलमिलाए से इधर से उधर और उधर से इधर अपना दुखड़ा सुनाते फिर रहे हैं लेकिन वे जिसे भी सुनाने जाएं उसके पास उसका ख़ुद का पर्सनल सा कुछ ज्यादा ही बड़ा दुखड़ा तैयार है अब सब अपनी सुनाना चाहते पर दूसरे की सुनने को कोई राज़ी ही नहीं। अब बेचारा करे तो क्या करे सिवाए अगले पांच बरस तक ठलुआ बैठकर इंतजार करने के।

         जो पत्रकार नेता का चोला पहनकर फोन पर ही कैबिनेट तक बना देते थे अब उनके फोन में इत्ता भी बैलेंस नही कि वो मिस कॉल भी मार सकें। यानि "ग़रीबी में आटा गीला" वाली नौबत आ गई है भाई साहब! एक बहुत पुरानी कहावत है "पहली जीत मंगाए भीख" अब ऐसे महारथियों की आत्मा दिन में तीन बार भविष्य वाणी करने को उछाले मारती है वो भविष्यवाणी कर भी देते हैं लेकिन ससुरी पूरी एक भी नी हो री। ऐसी आत्माओं में एक नाम है पुण्य प्रसून बाजपेई! भाई साहब एक ठो घटना याद आ गई जब श्रद्धेय अटल जी प्रधानमंत्री बने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर चैनल का पत्रकार उनसे सवाल कर रहा था और अटल जी अपने अंदाज़ ए बयां से सबको सन्तुष्ट भी कर रहे थे कि पुण्य प्रसून खड़े हुए और जैसे ही उन्होंने अपना नाम बोला मैं पुण्य प्रसून बाजपेई फलाना से तुरन्त अटल जी ने कहा यहां एक ही बाजपेई काफ़ी है। अब तनिक सोच के देखो कित्ता बड़ा दाग़ लगा था उस दिन बेजत्ती में। तो हुज़ूर आजकल ये सरकार गिरवाने वाले नजूमियों की लिस्ट में प्रथम पायदान पर कब्ज़ा जमाए बैठे हैं।

         ये अकेले ना हैं जिन्हें सरकार गिरवाने का शौक़ हो सुधीर, आकाश, रविश कुमार, अभिसार, अजित अंजुम और हां बरखा रानी भी तो हैं ये वहीं है जिसे जनता ने कोरोना काल में लाशों पर रखने वाली लड़कियों को गिनकर पत्रकारिता का धर्म निभाते देखा था वो भी टीवी पर किसी को उस चैनल का नाम याद हो तो उसकी स्मृति को नमन वो भी दूर से। जब से बीजेपी सत्ता में आई है और मोदी प्रधानमंत्री बने हैं इनके सपनों को पंख तो क्या लगते उल्टे ये  पँख विहीन हुए घूम रहे हैं । ये सारे के सारे भविष्यवक्ता बने बैठे हैं ये और बात की इनकी एक्को भविष्यवाणी सीधी न पड़ रही है उल्टे मोदी के प्रकोप से इन सगरों की आत्मा अंधेरी काल कोठरी में चमगादड़ की मानिंद उल्टी लटकी हुई है। अरे हां एक ठो नाम तो छुट ही गया वो  लखनऊ वाले 4 पीएम वाले संजय शर्मा, अगर किसी को मोदी सरकार गिरवानी हो तो बेहद सस्ते दामों पर ये और पुण्य दोनों विशेषज्ञ सरकार गिरवा देते है। सुबह, दोपहर और शाम कभी भी सरकार गिरवा सकते है। रात में गिराने के स्पेशलिस्ट है। सरकार गिराने के लिए बहुत उम्दा थीम देते है, क़यामत की रात, क़ातिल रात। कभी कभी तो लगता है पहले रामसे ब्रदर्स की हॉरर फ़िल्में लिखते थे। रामसे ब्रदर्स से ध्यान आया जब भी उनकी हॉरर फिल्म में कोई बेहद डरावन सीन आने को होता था तो तुरंत उस डर को कम करने के लिए एक मसखरा हाज़िर हो जाता था। बस कुछ ऐसा ही हाल है इन लपड़ियाओ का। 

         वैसे ये इत्ते काबिल वाले पत्रकार हैं कि अगर किसी पार्टी के पास मुख्यमंत्री का चेहरा न हो तो ये बढ़िया वाली पत्तल चाटकर आपको दूसरे दल से मुख्यमंत्री एक्सपोर्ट भी करा देते हैं लेकिन बात अगर प्रधानमंत्री बनवाने की हो तो इनके पास एक अदद  प्रधानमंत्री भी है।आप चाहें या न चाहें लेकिन ये महाशय हर पार्टी को कन्विंस करते हैं कि पार्टी आपकी हुई तो क्या हुआ प्रधानमंत्री तो ये बंदा ही बनेगा अब इस चक्कर में इंडी गठबंधन मिन्डी ठगबंधन हुआ जा रहा है। अब इन घपड़चौथ को कौन समझाए कि भारत में गांव के प्रधान का भी एक ही सपना होता है कि कुछ जुगाड़ लगे तो वो भी प्रधानमंत्री बन जाए भले ही दो दिन के लिए और केजरू महाराज तो प्रधानमंत्री पद की हवस में पंजाब तोड़कर उसका प्रधानमंत्री बनने तक का ख़्वाब पाले बैठा था।

         भाजपाई कहते हैं कि पीएम मोदी अठारह अठारह घंटे काम करते है। विपक्षी इसे तंज में देखते है लेकिन इसके पीछे का असली सच है कि पीएम मोदी पिछले ग्यारह सालों से रात को सो नहीं पाते है क्योंकि उन्हें भय है कि पुण्य प्रसून और संजय शर्मा और इन जैसे जाने कितने लपड़ झंडीस जाने कब उनकी सरकार गिरवा दें। इसी डरावनी संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आप को चौकीदार कहकर संबोधित किया था। डर सबको लगता है जनाब पर ये डर ससुरा मोदी का कुच्छो न बिगाड़ पा रिया है। अब जिससे भय भी भयभीत हो उसी को तो मोदी कहा गया है। यकीं न आए तो कोशिश करके देख लो मियां। अगर शरीर के अंग प्रत्यंग से ढाई ढाई सौ ग्राम धुंआ न निकले तो हमसे कहना।

         अब तो हालत ये हो गई है कि चंद्र बाबू नायडू और नीतीश बाबू खुदई मोदी जी को फोन करके पूछते हैं जनाब पुण्य के पुण्य कम तो नही हो गए जो एक हफ्ते बीत जाने पर भी सरकार गिरने का दावा नही कर रहा या उस 4PM वाले संजवा का क्या हुआ लगता है उसकी आँखों का तेज़ आपने घटा दिया है।  अब मोदी तो मोदी ठहरे एक कातिल मुस्कान बिखेरते हुए कहते हैं पुण्य का तो पुण्य अभी बाक़ी है पर लगता है इस सांजवा को शर्म आ गई है वैसे सांजवा को शर्म आए ऐसा नही भी हो सकता क्यूँ कि..... तभी चंद्र बाबू नायडू बीच में टोकते हुए मोदी जी को कहते होंगे जनाब आपकी जलेबी जैसी बात म्हारे पल्ले न पड़ री है। मोदी फिर ठहाका लगाते हुए कहते होंगे मैं दिमाग़ में आने वाली चीज़ हूं समझ में आने वाली नहीं।

        
प्रदीप डीएस भट्ट-
व्यंग्यकार; मेरठ 
17012026

Thursday, 8 January 2026

"मनसा वाचा कर्मणा"

रिपोर्ताज 

    "मनसा वाचा कर्मणा" 

         मनसा अर्थात मन में शुद्ध विचार उत्पन्न करें, बुरे विचार को पनपने न दें, वाचा मतलब जो भी बोले वह सत्य हो,मधुर हो। कर्मणा यानि जो भी करें उसमें ईमानदारी और निष्ठा का समावेश हो। अब आप सोच रिए होंगे इस पण्डित को आज क्या हुआ जो चुटीले अंदाज़ में रिपोर्ताज पेश करने की जगह खाली पेट प्रवचन पेल रहा है 🤔🤔🤔तो मित्रों 😝😝😝  अजी वो वाला नहीं बे जिसको सुनकर 140 करोड़ लोगों की साँसे रुकने लग जाती हैं कि बंदा आज किसकी वाट लगाने वाला है😎😎 तो भैय्या आगमन संस्था को हम सब के बीच लाने वाले स्वर्गीय पवन जैन तो अब हमारे बीच नही रहे😌 किन्तु उनसे हुए जुड़ाव को मैं आज तक अपनी स्मृति में संजोए हुए हूँ। जब वे इस लोक को छोड़कर परलोक सिधारे तब मैं हैदराबाद में posted था। प्रिय निशांत ने उनकी विरासत को सहेजने का जो उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके लिए उन्हें साधुवाद।💓💓💓💓💓 आज सभी माल मत्ता तो लेना चाहते हैं किन्तु जहाँ बात विरासत सहेजने की बात आती है तब एक ही वाक्य धड़ाम से माथे पे आ चिपकता है। 😍😍😍अजी छोड़ो भी कैसी कैसी बातें जी करता तुम भी 😛 तो प्रिय निशांत एक बार पुनः साधुवाद स्वीकार करें।🌹🌹🌹🌹

"बात तो कुछ भी नहीं बस, बात मर्यादा की है 
कोई पल में तोड़ देता, और कोई ख़ामोश है "

         अभी हम 29 दिसम्बर को मथुरा की ठिठुरन, गलन💨💨💨💨 और कोहरे भाई साहब❄️❄️❄️ का भरपूर साथ निभाने के बाद मेरठ की धरती पर अवतरित हुए ही थे कि याद आया हमें तो अगले बरस यानि 4 जनवरी को हिन्दी भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम "आगमन वैदुर्य" में अपनी उपस्थिति भी दर्ज़ करनी है। भयंकर वाले कोहरे के साथ ठण्ड ऊपर से गलन और उसके ऊपर से पछवा हवा भाई साहब कित्ती भी लेयर☃️☃️☃️☃️☃️ से तन को ढांप लो पर ठण्डी हवा पता नहीं कहाँ से घुसकर शरीर के साथ शरारत कर ही जाती है उसके बाद आप लेयर लेयर चिल्लाते रहो पर वो हवा अहमद हुसैन महमूद हुसैन की ग़ज़ल "मैं हवा हूँ कहाँ वतन मेरा, दश्त मेरा न चमन मेरा " गुनगुनाने हुए पता नहीं कहाँ से निकल जाती है और छोड़ जाती है एक सरसराहट🌊🌫️🌫️ भरी कुछ ज्यादा ही बड़ी सी खामोशी " वो तो अच्छा है कि हम कवि बिरादरी से हैं साथ में थोड़े से लेखक और साथ में छुटभैये वाले हास्य व्यंग्यकार🤪🤪🤪🤪 जो अपनी में मस्त रहते हुए इनका प्रकोप झेल जाते हैं वरना भाई साहब 5-10 मिनिट के गीत ग़ज़ल पढ़ने के लिए कौन खादी वाली रज़ाई का दामन छोड़ता है। पर ये जो चस्का है न कविताई का बस हम कवि बिरादरी वाले ही समझ सकते हैं। कड़कड़ाती ठण्ड💧💧💧💧 में एक हाथ से कंपकंपाते माइक को थामना और दूसरे कंपकंपाते हाथ से पर्ची नुमा मोबाईल को स्क्रॉल करते हुए कविता पढ़ना मियाँ बिलकुल सरहद पर हाथ में पकड़ी हुई AK 47 के जवान सी फिलिंग होती है I जहाँ जवान गोलियां चलाकर दुश्मनों की टैं बुलवाता है हम कवि कुल के धुरंधर अपनी कविताई के शब्दों से अपने कवि दोस्तों की टांय दांय फिस्स कर देते हैं🌛🌛🌛 और हमारे कवि कुल के गुरु भी खिजते हुए अपनी बारी के इन्तेज़ार में वाह वाह वाह वाह, क्या कहने क्या कहने की रट लगाकर चेताते रहते हैं कि बेटा जल्दी माइक छोड़ो वरना माइकल को बोलकर माइक में करंट छुड़ावा देंगे I 🌞🌞🌞

         सो जनाब मथुरा में खोए हुए कविताई के पर्चों का शोक मनाते हुए एक अलग से पर्चा तैय्यार किया और जैकेट के अंदर वाली जेब में सुरक्षित रख दिया ताकि पर्चे को ठण्डी न सताए I चूँकि प्रोग्राम 3 बजे से था तो ठण्ड की कर्मठता को देखते हुए रैपिड और रैपिडो की सवारी को दूर से ही नमस्ते की और टैक्सी की गोद में बैठकर ITO स्थित हिन्दी भवन जा पहुँचे वो भी पूरमपट्ट 2 बजे। पर जे क्या "सुं सा मानस गन्ध" 💏ऊपर गए फिर नीचे आए तो रिसेप्शन के साइड में एक ठो लड़की दिखी पूछताछ की तो बताया कि सर हम सीहोर से आएं हैं थोड़ी देर में और तीन लोग फिर पूछताछ की तो पता चला तीनों महानुभाव मेरठ से,अच्छी बात जे कि ना वो हमें जानते ना हम उन्हें तो background में हेमंत दा का गाना सुनाई देने लगा। "न तुम हमें जानो न हम तुम्हें जाने, मगर लगता है कुछ ऐसा मेरा हरदम मिल गया " ख़ैर धीरे लोग आते गए और कारवां न जी न मूड बनता गया। अरे भाई इक्कीसवीं सदी है कुछ तो बदलना था सो हमने कारवां को बदलकर मूड कर दिया। बाकी तुम सब अपना अपना देख लो भाई।💁‍♂️🫄

         बढ़िया वाला रिफ्रेशमेंट अगर प्रोग्राम के शुरुआत में ही मिल जाए तो भाईसाहब.... सोने पे सुहागा इसी को कह्ते हैं मियाँ। ठीक 3.20 पर कार्यक्रम शुरू हुआ और धीरे धीरे सोपान दर सोपान चढ़ने लगा। हिन्दी भवन आज खचाखच भरा हुआ नज़र आया,जितने बैठे हुए उतने ही खड़े हुए सच कहूँ हुज़ूर मजा आ गया। आमंत्रित कवियों के अतिरिक्त नवाँकुरो के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 500 से अधिक प्रतिभागियों की संख्या ये बताने के लिए पर्याप्त है कि संस्था अपने उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।500 में से 20 का चयन फिर 20 में से अंतिम तीन का चयन करना judges के लिए निश्चित आसान नहीं रहा होगा। सब कुछ ठीक चल रहा था तभी एक 20-25 साल के छोरे ने कविता पाठ न कराने के लिए अनाप शनाप बोल दिया यहां तक तो ठीक था फिर ये कहना कि साहित्यकार का अपमान हुआ है मैं चौंक पड़ा और फिर हमने उसे खोपचे में ले जाकर समझाया भई अपनी उम्र देख,बात करने का लहजा देख ,कविता का तो पता नहीं लेकिन तुम्हारी ये बेजा हरकत🥷🥷 बता रही है तुम....  अजी चलो हम अपनी ग़ज़ल का शेर ठोक दिए रहे हैं :-

"तुम ख़ुद से बेज़ार हुए से लगते हो 
 एक बासी अख़बार हुए से लगते हो 
कड़वे बोल कलेजा चीर के जाते हैं 
तुम चाकू की धार हुए से लगते हो "

         अभी इस पहलवान से निपटे ही थे कि एक कुछ कुछ सीनियर सिटिजन से लगने वाले हुज़ूर ए आला ने न जाने किस कारण सम्मान पत्र जमीन पे दे मारा और पता नहीं क्या क्या बड़बड़ाते हुए बाहर की ओर कट लिए। उर्ववी उदल जी अच्छी प्रस्तुति के बाद राजरानी भल्ला की बेहतरीन विशुद्ध हास्य😁😁😁😁😁 कविता ने ये सोचने पर विवश कर दिया कि लोग नाहक सड़ी हुई हास्य कविता सुनने के लिए क्यूँ विवश हों। हमने एक गहरी श्वांस ली ही थी कि हमारी बारी आ गई हमने जैकेट की जेब में हाथ डालकर पर्ची निकाली पर जे क्या ये तो खोई हुई पर्चियां सच कै रिया हूँ जोर का झटका कुछ ज्यादा ही जोर से लगा😈😈😈😈। अब ये चमत्कार कैसे हुआ इसपे चर्चा खर्चा बाद में सो भैय्या जो पढ़ा है तुम भी देख लो :

बीते साल की बातें करके क्या होगा 
हम अच्छे तो साल नया अच्छा होगा 
सुख दुःख क्या हैं एक सिक्के के दो पहलू 
आग लगेगी और फिर कहीं धुंआ होगा 
औषध सारी फेल हुए सुन चारागर 
'दीप' हुआ अच्छा तो असर दुआ होगा 

         लो जी भैंस फिर गई पानी ने एक मोहतरमा ने कविता पढ़ी निश्चित वो वर्तमान सरकार पर तंग करने का प्रयास कर रही थीं। कविता में सब कुछ सहने लायक था सिर्फ़ अंतिम पंक्ति को छोड़कर।महिलाओं की तीन पीढ़ियां वहाँ बैठी थीं वो हत्थे से उखड़ गई हमने समझाया और बताया कि यहीं हिन्दी भवन में 30 जून 2024 को जब हमारी पुस्तक "उर नाद" का लोकार्पण हुआ था तब एक सज्जन ने मर्यादा भूलकर हिन्दू मुस्लिम और धर्म पर टिप्पणी करने लगे तो लोग बहुत ज्यादा उग्र😡😡😡😡 हो गए थे तब उन्हें जैसे तैसे बाहर का रास्ता दिखाया गया था अच्छा ये था कि आज महिला ने कविता पढ़ी थी सो प्रोग्राम समापन के बाद वे तीनों भद्र महिलाएं उन कवित्रियी से फिर विरोध दर्ज कराने पहुँच गई चूँकि हम भी वहीं थे सो हमने धर्म और कर्म पर प्रवचन दे डाले पर भैय्या प्रवचन सुनता कौन है जी जो हमारी सुनता। मेरा विरोध भी अन्तिम पंक्तियाँ को लेकर ही रहा। जिन पँक्तियाँ पर राहुल गाँधी को सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी माँगनी पड़ी हो उन पन्क्तियों को पढ़ने से बचना चाहिए।सत्ता का विरोध शालीनता के साथ भी किया जा सकता है हर समय आक्रमकता उचित नहीं। अगर अब भी बात समझ में न आए तो दुष्यंत को पढ़ लें देवी। 🙏🙏🙏🙏

         सर्दी फिर कुलबुलाने लगी थी तभी तूलिका सेठ ने कहा पति देव साथ हैं चलिए आपको गाजियाबाद रैपिड तक डॉप कर देते हैं ।भाई साहब इससे अच्छा क्या हो सकता था सो लपक लिए उनके पीछे नीचे और लो जी नीचे वही कुछ कुछ सीनियर सिटीजन अपनी दो बेटियों के साथ मिल गए हमें देखते ही बोले मैं गुस्सा नहीं करता हूँ पर पता नहीं कैसे आज.... मैंने उनके दोनों हाथ पकड़कर इतना ही कहा क्षमा मांग लें जनाब फिर दोनों लड़कियों से कहा पापा को कॉल्ड वाली कॉफ़ी पिलाओ हमारी तरफ़ से बिल अगले प्रोग्राम में हम देंगे। फिर छलांग लगाकर सेठ साहब की गाड़ी में।अब जब कवियित्री और कवि एक गाड़ी में हों तो भाई साहब सेठ साहब सोच रिए होंगे अबके तो दी आगे न दूँगा लिफ्ट कभी किसी कवि को। 😺😺😺😺😺

प्रदीप डीएस भट्ट-11012026