Tuesday, 10 May 2016

आमची मुम्बई






      प्रदीप भट्ट
K-2/31,ग्रामोदया, गुलमोहर क्रॉस रोड नंबर- 06,
जुहू विले पार्ले स्कीम, जुहू, मुंबई -400 056
Mobile : 9867678909,
Mail: pradeepbhattkvic@gmail.com

                      Image of mumbai

आमची मुंबई
 
सबके लिए है कुछ न कुछ, मुंबई मे ज़रूर ।      
एक बार सही पर आयेँ तो , मुंबई मे ज़रूर॥


विघ्नहर्ता विघ्न तो, हरते हैं सभी के।
श्रद्धा अगर है तुझमें,तो सिद्ध होंगे भी ज़रूर।।

खाली नहीं लौटा है बशर, हाजी-अली से।
नीयत अगर है साफ, तो रहमत मिले ज़रूर॥

रुकती नहीं ये भागती, रहती है रात-दिन ।
मिल जाएगा तुझको भी, तेरा हमसफर ज़रूर।।

होकर उदास इस तरह, बैठो नहीं प्रदीप
किस्मत अगर है साथ तो, मंजिल मिले ज़रूर
                                            ::: प्रदीप भट्ट -2006  



No comments:

Post a Comment