रिपोर्ताज
"अतिथि देवो भव"
एक लम्बे अरसे बाद शायद तीन दशकों बाद ऐसा देखने को मिला कि श्रावण मास ने भोले नाथ से जग के कल्याण के लिए उत्तरी भारत में ( महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में पन्द्रह दिनों बाद) एंट्री की ही थी कि इन्द्र देव बिना वीज़ा लिए दे दना दन बरसने 🌧 🌦 🌂 लगे I शुरू में तो सब ठीक ही था फिर जाने क्या हुआ यहाँ बरसे तो वहाँ नहीं और वहाँ बरसे तो यहाँ नहीं तो महराज फिर कहाँ बरसे I महाराज आने से पहले अपनी टंकी और टोटी चैक करनी चाहिए थी न, ये क्या हुआ जी मेरठ जैसे छोटे से शहर में बाईपास पे बरसोगे कंकरखेड़ा छुट्टी, कैंट बरसोगे गढ़ रोड नहीं और गढ़ रोड़ बरसोगे तो नदी पार नहीं, महाराज शास्त्रों में इसे पक्षपात कहा गया है। 😜😜😜😜अब बताओ जी हम मुम्बई, हैदराबाद छोड़कर किसलिए मेरठ में आन बसे । ये तो ज्यादती है महाराज। सरासर दुहाई है दुहाई I चलो महाराज आगे से ध्यान राखियो।😇
अभी हम इन्द्र देव से गुफ़्तिया ही रहे थे तभी हमारे खूबसूरत दीदे 👀 👁 मुबलिया पर एक चित्र देखकर ठिठक गए। चित्र को इत्र लगाया फिर चौड़ा करके देखा तो कुल अट्ठारह जनों की फुटवा जिसमें मात्र तीन पुरुष और पन्द्रह महिलाएँ I सच बता रिया हूँ तुरन्त हर साल अख़बार में छपने वाले 10th 12th के रिज़ल्ट पर वही खबर "लड़कियों ने लड़को से बाज़ी मारी " महिला सशक्तिकरण की जय बोलने को मन तो किया लेकिन फिर नीला ड्रम और सर्प दंश याद आ गए और हमने चुपचाप फ़ोटो पर नज़र गड़ाई। कई जाने पहचाने चेहरे दिखे जो फ़ेसबुक की भीड़ में कहीं खोए हुए लगे लेकिन लेकिन लेकिन मुम्बई से बबीता जैन, अन्नपूर्णा गुप्ता और देहरादून से मीरा नवेली इन सभी से पूर्व में ग़ज़ल कुम्भ में मुलाक़ात हो चुकी थी। 😊😊😊😊बबीता जैन और अन्नपूर्णा से तो एक अन्य संस्था के कार्यक्रम में चेन्नई और हरिद्वार में भी मिल चुका था सो बबीता जी को तुरन्त फोन खड़का दिया। राम राम श्याम श्याम हुई उनकी कुछ शंकाओं का समाधान किया और फिर उनके 1 अगस्त मुंबई से चलने से लेकर 2 अगस्त IIMT मेरठ में पहुँचने तक दिशा निर्देश दिए जाते रहे। चूँकि उनका केवल 24 घण्टे का ही प्रवास था सो जो सम्भव हो सकता है कि तर्ज़ पर पहले भोजन 🍑🍑🍉🍓🫐🥥🥝 ग्रहण किया फिर अपनी मुम्बईया स्कूटी उठाई और स्वेद से सराबोर होते हुए IIMT अतिथि गृह जा पहुँचे। हमारी शिकायत से इन्द्र देव कुछ रूष्ट हो गए लगते थे तभी तो हमने दोनों मोहतरमाओ को बताया था कि मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में बारिश का 🌧️🌧️🌦️🌦️🌦️येलो अलर्ट जारी किया है किन्तु यहाँ तो धूप 🔥🔥🔥ऐसे निकली कि बस पूछो मती।
IIMT के ठीक ठाक से अतिथि गृह में हम अन्नपूर्णा और बबीता जी थोड़ी देर में हैदराबाद से पधारी निधि जैन भी आ गई। काफ़ी देर तक चारों बतियाते रहे फिर निधि जैन नीचे और बाजू वाले कमरे से मीरा नवेली जी बिटिया संग प्रकट हुईं I बबीता जी व अन्नपूर्णा तैय्यार होकर आईं तो फिर मैंने आतिथ्य धर्म का निर्वहन करते हुए बारी बारी से तीनों मोहतरमाओ और बिटिया मृणालिनी का सत्कार किया। चूँकि बार बार लंच का बुलावा आ रहा था सो सीधे लंच🍿🍩🥃🍪🫘🥣🥣🥣🥣 रूम में I चारों के लंच से निवृत्त होने के बाद हमने तीनों को शुभकामनायें प्रेषित की और मृणालिनी को शुभाशीष देते हुए खरामा खरामा घर की ओर।
अगले दिन दिल्ली प्रोग्राम अटेंड करके मेरठ वापसी के रास्ते में बारिश ने अपना भयंकर रूप दिखाया भाई साहब पूछो मती, तभी मुबलिया बज उठा उधर बबीता जी थीं, पूछने लगी ये शोर कैसा है प्रदीप जी, बड़ी मुश्किल से इत्ता ही बोल पाए देवी इन्द्र देवता ने तूफ़ान ⛈️ 🌩 ⚡️ ⛈️ 🌩 मचा रक्खा है I इधर बादल गरज़ रहे थे उधर बबीता बारिश के येलो अलर्ट पर सवाल उठा रही थीं, अब उन्हें कौन बताए प्लेटफार्म नंबर 5 पर आने वाली गाड़ी अगर अचानक 10 पर आए तो कोई क्या करे जी।
प्रदीप डीएस भट्ट-07082025
No comments:
Post a Comment