रिपोर्ताज
"यात्री की विरासत सहेजता यात्री परिवार"
कुछ दिन पहले हल्द्वानी जाने के लिए घर 🏡 से निकला ही था तो सामने वाले घर की खिड़की 🪟 खुली
फ़िर बाल्कनी का दरवाज़ा खुला और फिर साक्षात् अरूण प्रकट हुए, ना ना ना ये आसमान में विचरने वाले अरूण नहीं वरन् ⛳ गोल्फ़ लाइव के अरुण त्यागी हैं, पूछा सवारी किधर जा रही है, हमने उत्तर दिया हल्द्वानी तो हार्दिक शुभकामनाएं दे डाली साथ में छोटी सी गुज़ारिशी टिप्पणी भी कि गुरु रिपोर्ताज का इंतज़ार रहेगा। अब का करें भईया हमार रिपोर्ताजवा कछु लोगो का बढ़िया वाला एंटरटेनमेंट जो करवा देता है।😊 हम "मुस्कुराए लखनऊ" की तर्ज़ पर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। अब आप सोच रहे होंगे बंदा जब मेरठ में तीन साल से कुण्डली मार कर बैठा है तो😎 "मुस्कुराए मेरठ" भी कह सकता था। अब कैसे बताएँ जनाब मेरठ पोस्टिंग के दौरान कुछ लिखा था आप भी पढ़कर खुश हो जाओ अगर हो सकते हो तो? इस शहर के लोगों के बारे में क्या कहूँ/ जो भी मिला वो दिल से उतरता चला गया/ कुछ भी नहीं था उसमें फिर भी न जाने क्यूँ/ मैं बेसबब ही इस पर मरता चला गया। इसके आगे के शेर याद न आ रहे हैं और सच पूछो तो याद रख के करना भी क्या है।🧔♀️🧔♀️🧔♀️😜 ख़ैर उस दौरान और पिछले तीन बरस के कुण्डली मार प्रोग्राम ने एक भी ऐसा कारण न दिया जिससे हम मुस्कुराए लखनऊ की जगह "मुस्कुराए मेरठ" लिखने का साहस कर पाएं। उम्र पचपन भले रुड़की, बागपत, मेरठ,दिल्ली, मुम्बई और हैदराबाद में कटी हो लेकिन भाया बढ़िया वाला बचपन तो लखनऊ में ही कटा है। अब जो कटा है सो बटा है😜😜😜😜।
चार दशक के अपने साहित्यिक सफ़र में ऑल इंडिया रेडियो से मिला रूपये चालीस के चैक से लेकर नजीबाबाद से मिले छियालिस सौ रूपये हों या फ़िर हिन्दी मिलाप से मिले छः हज़ार या हिन्दी अकादमी के दस हज़ार। इनके अलावा भी छिट पुट थोड़ा बहुत कवि सम्मेलन से कमाई हुई, पुरस्कार भी मिले उपाधियां भी लेकिन जब कहानी संग्रह "काला हंस" पुरस्कृत हुआ तो आनन्द आया। लेकिन लेकिन लेकिन जब 12 जुलाई को कहानी "मिट्टी की महक" को सेo राo यात्री कथा गौरव सम्मान से होने की घोषणा हुई तो मन गदगद हो गया और बेसाख्ता मुझे 30,35 बरस पुरानी स्मृति स्मरण हो आई जब मुझे विष्णु प्रभाकर जी के कर कमलों द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। पुरस्कार तो पुरस्कार हैं लेकिन जब आपकी कहानी को उस व्यक्ति के नाम पे पुरस्कृत किया जाए जिनका साहित्य के क्षेत्र में बड़ा नाम रहा हो तो मन निश्चित सूकून महसूस करता है कि आपने अपने जीवन में कुछ तो अच्छा लिखा है। बस ऐसा ही कुछ सुकून मुझे भी प्राप्त हुआ और मैंने इस सुकून की चर्चा 25 अक्टूबर को एडवोकेट बबीता झा जी के अपने पॉडकास्ट में बकायदा इस उपलब्धि का विस्तृत ज़िक्र भी किया। उम्मीद तो यही है कि मित्रों ने उस पॉडकास्ट को देख लिया होगा वैसे सच्ची बताऊँ अपने अलावा कोई किसी को देखना चाहता ही ना है।🤠🤠🤠🤠
जिन भी मित्रों को इस उपलब्धि के विषय में पता चला उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे शुभकामनाएं प्रेषित कीं कुछ ने व्यक्तिगत और कुछ मित्रों ने मोबाइल पर उँगलियों को जुंबिश देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। लगभग दो बरस तक मेरठ में ही निवास करने वाली लेखिका पूनम राणा जी ने जब इस उपलब्धि पर बधाई दी तो तय किया गया कि वे भी इस उपलब्धि के समय उपस्थित रहेंगी। धीरे धीरे ही सही दिन बीतते रहे और आख़िरकार 15 नवम्बर थोड़ा सा ऊंह थोड़ा सा आंह यही तो प्रॉमिस की शान है कि तर्ज़ पर आ पहुंचा🤓। मेरठ की जान और शान नमो भारत रैपिड 🚂 ट्रेन,बस भाई साहब यही एक वज़ह है जो "मुस्कुराए मेरठ" बनने की राह पर है, वरना तो अजी छड्डो भी। अब देखिए प्रोग्राम तय हो गया कि 8.45 बेग़म ब्रिज पर मुलाकात होगी वहीं 9 सवा नौ बजे की नमो भारत से 🚇 साहिबाबाद और वहां से टैक्सी से मीटिंग पॉइंट यानि किंग्स फॉक, वसुन्धरा। लेकिन हम पूनम जी का इंतज़ार कर रहे हैं बेग़म ब्रिज पर और पूनम जी साउथ मेरठ स्टेशन पर नमो भारत के डिब्बे 🚇 गिन रही हैं। फ़ोन किया तो पता चला देवी जी वहीं आस पास रहती हैं और समझ रिए थे A2 Z कॉलोनी। देखा कित्ती बढ़िया वाली जान पहचान या मित्रता है।😻😻😻🫣 ख़ैर साहिबाबाद पहुंचे और वहां से वही अपने वाला किंग्स फॉक बैंकट हॉल वो भी ठीक 10.20 पर। आप खुदई समझ लो हमारा इस्तकबाल किसने किया होगा अजी थोड़े से अपने वाले आलोक यात्री जी ने और किसने।
ख़ैर जो साहित्य के विद्यार्थी हैं वे तो सभी समय से थोड़ा पहले और कुछ बाद में पहुंच गए लेकिन जो स्वयं को कबीर, तुलसी, सूरदास दिनकर, मुंशी प्रेमचंद, निराला जैसे महान साहित्यकारों की श्रेणी से भी ऊपर समझते हैं😱😱😱😱😱🫣🫣🫣 उन्होंने दस बजे आँखें खोली होंगी फिर चाय की चुस्की के साथ आया होगा कि कथा रंग के समारोह में भी जाना है सो स्वयं पर और संस्था पर एहसान जताने के उद्देश्य से जम्भाई लेते हुए आ पहुंचे, कुछ ने सीट पकड़ी और कुछ ने ख़ुद को सोफे पर धकेलकर जय श्री राम बोला। वैसे तो बुरा न मानो मित्रों क्या कहा, अच्छा बुरा लग गया तो लगता रहे मैंन्नू कि। अपनी आदतें सुधारों महान साहित्यकारों ? कम से कम ममता कालिया जी की प्रतिबद्धता देखकर ही सीख लो मित्रों। चलिए जब आलोक जी को लगा बस बहुत हुआ तो उन्होंने माईक 🐚🐚 हाथ में पकड़ा और लो जी सरस्वती वन्दना के बाद कार्यक्रम विधिवत् शुरू। मंच की शोभा बढ़ाने में वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया जी, बलराम जी, महेश दर्पण जी के साथ कमलेश भट्ट जी, कथा रंग के अध्यक्ष शिवराज सिंह, और डॉक्टर माला कपूर ने महती भूमिका निभाई वहीं भाई आलोक जी यत्र तत्र सर्वत्र की तरह हर जगह मौजूद रहकर व्यवस्था संभालते रहे।
‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग साहित्य महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में पुरस्कृत रचनाकारों को सम्मानित करते हुए सुप्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया ने कहा कि कथा रंग हिंदी साहित्य, खासकर कहानी को संरक्षित करने का बड़ा काम कर रहा है। साहित्यकार बलराम और डेनमार्क से आई अर्चना पैन्यूली का कथा रंग के मंच पर एक साथ शिखर सम्मान ग्रहण करना इस बात की पुष्टि करता है कि कथा रंग देश विदेश में अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है। महेश दर्पण ने कहा कि कथा रंग भारत में एक ऐसा मंच है जो कहानियों में कलम का सिपाही है। इस अवसर पर अर्चना पैन्यूली एवं कथाकार बलराम को 11-11 हजार रुपए का क्रमश: ‘शिवम कपूर स्मृति प्रेमचंद कथा सम्मान और ‘ से. रा. यात्री स्मृति कथा शिरोमणिÓ प्रदान किया गया। इस अवसर पर कथाकार बलराम का 75वां जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए बलराम ने कहा कि कई स्तरों पर साहित्य जहां सिकुड़ता जा रहा है वहीं ‘कथा रंग निरंतर अपना विस्तार कर रहा है। एक दशक की साहित्यिक यात्रा के लिए ‘कथा रंग परिवार को बधाई देते हुए बलराम ने कहा कि पुरस्कार साहित्य को समृद्ध नहीं करते, बल्कि वह इस बात का प्रतीक हैं कि साहित्य कितना समृद्ध है। कथा रंग की संरक्षिका व सुप्रसिद्ध शायरा डॉ. माला कपूर ‘गौहर ने कहा कि कथा ऋषि से. रा. यात्री की स्मृति में आयोजित ‘कथा रंग साहित्य महोत्सव ने देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसका श्रेय निश्चित रूप से यात्री और कथा रंग परिवार को जाता है।
अन्य पुरस्कारों में उमंग जौली सरीन को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ‘शांति देवी स्मृति कृष्णा सोबती कथा सम्मानÓ, रमेश कुमार रीपू को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप ‘धीरज सिंह स्मृति भगवती चरण वर्मा कथा सम्मान,, प्रज्ञा रोहिणी, सुधा थपलियाल एवम् मुझे यानि प्रदीप भट्ट को ‘से. रा. यात्री कथा गौरव सम्मान तथा सुधा जुगलान व डॉ. ज्योत्सना मिश्रा को ‘कथा रंग सृजन सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2024 की विजेता अनीता रश्मि को भी तृतीय पुरस्कार स्वरूप ‘अमृता प्रीतम सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कुछ पुस्तकों 📚 का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम का सबसे सुन्दर पक्ष यह रहा कि अद्विक प्रकाशन के अशोक गुप्ता जी द्वारा चयनित कहानियों के प्रकाशित संग्रह ‘रंग-ए-अफसाना 2026 को इस अवसर पर लोकार्पण हेतु प्रस्तुत किया गया। वे इस प्रक्रिया के लिए 2024 से ही प्रयासरत्त थे किंतु कुछ कारणों से इस पर अमल होने में देरी होती रही। लेकिन कहते हैं न देर आए दुरुस्त आए तो अशोक गुप्ता जी को विशेष धन्यवाद 🙏 👍 तो बनता है जी। यह एक बढ़िया शुरुआत हैजिसे जारी रक्खा जाना चाहिए।संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुभाष चंदर, आलोक यात्री, वागीश शर्मा और रिंकल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंघल, राकेश कुमार, रघुवीर शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, वंदना वाजपेई, रंजना मजुमदार, सुभाष अखिल, रवि पाराशर, डॉ. सुमन गोयल, पूनम मनु, तेजवीर सिंह, डॉ. मनोहर, अविनाश, डॉ. आशा रानी, विजय लक्ष्मी, डॉ. वीना मित्तल, सिनीवाली, प्रताप सिंह, के. के. जायसवाल, शकील अहमद, डॉ. आभा, सुदीप ठाकुर, पूजन प्रियदर्शी, बबली सिन्हा ‘वान्या, ओंकार सिंह, डी. डी. पचौरी, विनय विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, उत्कर्ष गर्ग, आशु गोस्वामी, जोया, तन्मय, अभिनव, सत्य प्रसाद पेन्यूली, मंजु पेन्यूली व चंद्रवती शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रोता ऑडियंस मौजूद थे।
देख लो भैय्या जो जो वहां थे सबको रिपोर्ताज के रिपो में पिरो दिया है। फिर भी किसी को खुन्नस निकालनी हो तो निकाल कर देख लो अपना क्या है अपन तो आलोक जी से शिकायत ठोक देंगे। हाँ नई तो। अंत में 🌹🌹🌹🌹 कथा रंग परिवार को तहे दिल से बधाई आज जब ज्यादातर बच्चे मां बाप की दौलत पाने के खून खच्चर किए दे रहे हों उस दौर में आलोक यात्री सेo राo यात्री जी की विरासत को न केवल सहेज रहे हैं बल्कि उसे नित नये आयाम प्रदान करने की भी चेष्टा लगातार जारी रक्खे हुए हैं। आलोक भाई एक विशेष प्रणाम तो आपको भी बनता है। अब आगे क्या कुच्छो नहीं भाया ट्रेन पकड़कर वापिस मेरठवा और क्या रे। चलो नमस्ते।
प्रदीप डीएस भट्ट -17112026
No comments:
Post a Comment